Friday, April 18, 2025

ग्वालियर, भिंड के कुछ और भाजपा नेता कांग्रेस का थाम सकते है दामन

ग्वालियर। कांग्रेस ने ग्वालियर में भाजपा के किले में सेंध लगाने में सफलता हासिल की है। भाजपा नेता सतीश सिकरवार ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्हें ग्वालियर पूर्व सीट से कांग्रेस चुनाव मैदान में उतार सकती है। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने दावा किया है कि हमारी सर्वे रिपोर्ट बहुत अच्छी है और चुनाव में पार्टी सभी सीटें जीतेगी, कांग्रेस में महलों की अब समाप्ति हो गई है। उधर गृह मंत्री मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसे भाजपा के लिये झटका मानने से इंकार किया है। सिकरवार ने आज अपने कई साथियों के साथ कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि ग्वालियर और भिंड संभाग में अभी कुछ और भाजपा नेता कांग्रेस का दामन थामने वाले हैं। 12 सितंबर को कमलनाथ का ग्वालियर दौरा प्रस्तावित है जहां कांग्रेस भी भाजपा की तर्ज पर कांग्रेस में नये लोगों का सदस्यता अभियान चलाने की कोशिश में है।

सिकरवार की आमद पर मीडिया से बात करते हुए कमलनाथ ने कहा- भाजपा के नेता-कार्यकर्ता बडी संया में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में रोज प्रवेश ले रह हैं,कल भी कुछ लोगों ने प्रवेश लिया था, लेकिन हम इसे पब्लिसिटी या इवेंट का रूप नहीं देते हैं। ऐसा करना भाजपा की राजनीति है।आज तो जनता तो छोडि़ए,भाजपा कार्यकर्ता ही उनसे दुखी हैं। नाथ ने कहा प्रदेश का मतदाता बहुत समझदार है वो कमलनाथ का साथ न दे,सच्चाई का साथ देगा। जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है वहां पर बरसों से कांग्रेस छोड़कर गए विधायकों को कजा था। चुनाव कोई भी हो, हार हो या जीत, टिकट उन्हीं को मिलता था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!