31.1 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

जूनियर हॉकी वर्ल्डकप में खेलेगी ग्वालियर की बेटी निशी

Must read

ग्वालियर। ग्वालियर की बेटियां लगातार अंचल का नाम रोशन कर रही है। ग्वालियर बेटी निशी यादव ने कमाल कर दिखाया है। निशी अफ्रीका में होने वाले जूनियर महिला हॉकी वर्ल्डकप में खेलेंगी। बेहतरीन खेल के दम पर निशी ने वर्ल्डकप के लिए 33 सदस्यी भारतीय हॉकी टीम में जगह बनाई है।

 

निशी का कमाल, वर्ल्डकप टीम के लिए दावा

 

दर्पण मिनी स्टेडियम से हॉकी का सफर शुरू करने वाली निशी यादव बेंगलुरु भारतीय खेल प्राधिकरण बेंगलुरु में भारतीय टीम के लिए चयन प्रकिया में शामिल हुई थी। ट्रायल के दौरान निशी ने बेहतरीन खेल दिखाया। भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य प्रशिक्षक जेके स्कोप मैन की मौजूदगी में ट्रायल हुई। ट्रायल के बाद निशी का जूनियर महिला हॉकी वर्ल्डकप टीम के लिए चयन हुआ। वर्ल्डकप के लिए 33 जूनियर महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय हॉकी शिविर के लिए किया गया है।

 

अफ्रीका होने वाले वर्ल्डकप में खेलेगी निशी

 

दर्पण फीडर के कोच अविनाश जी ने बताया जूनियर वर्ल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता इसी साल दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया जाएगा। निशी का चयन होने से ग्वालियर अंचल में हांकी प्रेमियों में खुशी है। गौरतलब है की निशी यादव दर्पण हॉकी फीडर सेंटर की छठवीं खिलाड़ी है जो भारतीय महिलाओं की टीम के शिविर तक पहुंची है। इससे पहले करिश्मा यादव, नेहा सिंह, इशिका चौधरी, प्रिया आर्य, नीरज राणा नेशनल खेल चुकी है। फिलहाल निशी यादव ग्वालियर की राज्य महिला हॉकी अकादमी में ट्रेंनिग ले रही है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!