Haryana News: गांव नवरा में दिल दहला देने वाली घटना! प्रेम में धर्म परिवर्तन का दबाव बना और हत्या कर दी

Haryana News: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर थाना क्षेत्र के नवरा गांव में शुक्रवार रात एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई। एक युवक ने अपनी ही प्रेमिका की गला रेत कर हत्या कर दी। यह घटना इतनी खौफनाक थी कि पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और लड़की के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। इस पूरे मामले में धर्म परिवर्तन और जबरन निकाह का दबाव मुख्य वजह बताया जा रहा है।

बहन ने खोला राज: लव जिहाद की साजिश

मृतका की बहन ने मीडिया के सामने आरोप लगाया कि नवरा गांव का रहने वाला रईस पिता सिराजुद्दीन उनकी बहन 18 वर्षीय पायल पर लंबे समय से धर्म परिवर्तन कर इस्लाम अपनाकर शादी करने का दबाव बना रहा था। वह उसे प्रेमजाल में फंसा कर लव जिहाद के मकसद से बहका रहा था। जब पायल ने इंकार किया तो उसने गुस्से में आकर उसका बेरहमी से गला रेत दिया।

Haryana  News: गांव नवरा में दिल दहला देने वाली घटना! प्रेम में धर्म परिवर्तन का दबाव बना और हत्या कर दी

हिंदू संगठनों का विरोध और गुस्सा

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी देवेंद्र पाटीदार ने नेपानगर थाने पहुंचकर पूरे मामले की समीक्षा की। मृतका के परिजनों और बहन ने आरोपी पर लव जिहाद का आरोप लगाया। इसके बाद पूरे हिंदू समाज ने नवरा गांव में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जब शव पोस्टमॉर्टम के बाद गांव पहुंचा तो वहां मौजूद संगठनों ने शव को अंतिम संस्कार के लिए नहीं उतरने दिया और गांव की दुकानें भी बंद करवा दीं।

प्रशासन को बुलाने की मांग

हिंदू संगठनों ने मांग की कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी गांव आएं। इसके बाद नेपानगर एसडीएम भगिरथ वखला और एएसपी अंतर सिंह केनेश मौके पर पहुंचे। संगठनों ने आरोपी के खिलाफ लव जिहाद कानून के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही कहा कि आरोपी की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया जाए और पीड़िता के परिवार को मुआवजा दिया जाए ताकि भविष्य में कोई ऐसा अपराध करने से डरे।

आखिरकार हुआ अंतिम संस्कार

अधिकारियों की बात मानने के बाद हिंदू संगठनों ने अपनी मांगें लिखित रूप में दीं। पूरे 18 घंटे के बाद जब प्रशासन ने कार्रवाई का भरोसा दिया तो मृतका का अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना ने एक बार फिर समाज में प्रेम और विश्वास के नाम पर हो रही साजिशों पर सवाल खड़े कर दिए हैं और साथ ही कानून व्यवस्था की सख्ती की जरूरत पर भी जोर दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!