G-LDSFEPM48Y

हेड कांस्टेबल ने शादी का झांसा देकर महिला प्रोफेसर से किया दुष्कर्म 

भोपाल। राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद थाने में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक ने भोपाल की एक निजी कॉलेज में पदस्थ महिला असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी पुलिसकर्मी ने शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। रविवार को जब पीड़िता ने आरोपी ने मिलने उसके घर पहुंची तो आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर पीड़ित प्रोफेसर के साथ जमकर मारपीट कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया और दोबारा संपर्क करने पर जान से मारने की धमकी भी दे दी।

 

 

 

पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म और मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्जकर लिया है। आरोपी प्रधान आरक्षक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस अधिकारी जल्द ही उसको निलंबित करने की बात कह रहे हैं। कमलानगर पुलिस के अनुसार 31 साल की युवती मूल रूप से दमोह जिले की रहने वाली है। वह यहां एक निजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। दो साल पहले उनकी जान-पहचान नीलबड़ में रहने वाले प्रधान आरक्षक दीवान सिंह मेबाड़ा से हुई थी। जल्द ही दोनों में प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। इस दौरान प्रधान आरक्षक पीड़िता के किराए के मकान पर आने-जाने लगा। इसी बीच आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

 

 

युवती के विरोध करने पर आरोपी ने जल्द ही शादी करने का वादा किया। इसके बाद वह लगातार उसके मकान पर पहुंच कर शारीरिक शोषण करने लगा। पिछले दिनों आरोपी ने युवती से दूरियां बनाना शुरू कर दिया। रविवार को युवती उससे मिलने नीलबड़ पहुंची तो आरोपी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। वहीं, युवती के विरोध करने पर आरोपी ने अपनी पत्नी सोभा के साथ मिलकर पीड़िता के साथ जमकर मारपीट की। घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंच कर शिकायत की थी। पुलिस ने आरोपी प्रधान आरक्षक और उसकी पत्नी के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट का केस दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!