Chuara For Strength: खजूर और दूध का ये नुस्खा बना देगा आपको अंदर से फौलादी, थकावट और कमजोरी होगी गायब!

Author Picture
By Sharma Published On: June 11, 2025
Chuara For Strength: खजूर और दूध का ये नुस्खा बना देगा आपको अंदर से फौलादी, थकावट और कमजोरी होगी गायब!

Chuara For Strength: आजकल लोग खाना स्वाद के लिए खाने लगे हैं न कि सेहत के लिए। ऐसे में वे चीजें खा रहे हैं जो अंदर से शरीर को खोखला कर देती हैं। जंक फूड और पैकेट वाले स्नैक्स अब रोज़ाना के खाने का हिस्सा बन चुके हैं। इन चीजों में पोषण की कमी होती है और ये शरीर को धीरे धीरे कमजोर बना देती हैं। इसका नतीजा यह होता है कि पूरे दिन थकावट और चिड़चिड़ापन महसूस होता है। शरीर को ऊर्जा नहीं मिलती जिससे काम करने की ताकत भी कम हो जाती है।

स्वस्थ रहने के लिए पोषण जरूरी

अगर आपको फिट और एनर्जेटिक रहना है तो अपने खाने में पोषण से भरपूर चीजों को शामिल करना बहुत जरूरी है। ऐसा खाना खाना चाहिए जो न सिर्फ पेट भरे बल्कि शरीर को भी ताकत दे। सूखे मेवे यानि ड्राई फ्रूट्स इसमें सबसे ऊपर आते हैं। खासकर खजूर एक ऐसा फल है जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। खजूर में विटामिन्स मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर को मजबूती देते हैं और कमजोरी को दूर करते हैं।

Chuara For Strength: खजूर और दूध का ये नुस्खा बना देगा आपको अंदर से फौलादी, थकावट और कमजोरी होगी गायब!

दूध में भीगे खजूर से बढ़ेगी ताकत

शरीर को ताकतवर बनाने के लिए खजूर को दूध में भिगोकर खाना सबसे अच्छा तरीका माना जाता है। इससे शरीर को आयरन कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी तत्व मिलते हैं। दूध में भीगे खजूर शरीर को जबरदस्त ऊर्जा देते हैं। इसके लिए चार खजूर लें और उनके बीज निकाल दें। फिर उन्हें छोटे टुकड़ों में काटें और एक गिलास दूध में डाल दें। दूध को अच्छे से उबालें और फिर उस दूध को खजूर के साथ चबा चबाकर पिएं। रोजाना ऐसा करने से शरीर में कमजोरी दूर होगी और ताकत आने लगेगी।

स्वाद और सेहत का मेल खजूर की खीर से

अगर आपको दूध में खजूर डालकर पीना पसंद नहीं है तो आप खजूर की खीर बना सकते हैं। यह स्वाद में भी बेहतरीन होती है और पोषण से भरपूर भी। खजूर की खीर बनाने के लिए 5-6 खजूर लें और उनके बीज निकाल दें। फिर खजूर को छोटे टुकड़ों में काटें। अब 2 से 3 कप दूध में मखाना पाउडर डालें और उसमें खजूर भी मिला दें। दूध को अच्छे से पकाएं जब तक वह गाढ़ा न हो जाए। यह खीर मीठी होती है लेकिन अगर और मिठास चाहिए तो इसमें थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं। यह खीर बच्चों से लेकर बड़ों तक सबके लिए फायदेमंद है।

स्वादिष्ट चटनी से बढ़ाएं खजूर का उपयोग

खजूर का एक और मजेदार तरीका है खजूर की चटनी। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है और बनाना भी आसान है। इसके लिए 5 से 6 खजूर लें और उन्हें गर्म पानी में भिगो दें। फिर उनके बीज निकाल दें। अब उसमें सेंधा नमक हरी मिर्च और हरा धनिया डालें और मिक्सी में पीस लें। तैयार हो जाएगी स्वादिष्ट और हेल्दी खजूर की चटनी। इसे आप किसी भी खाने के साथ खा सकते हैं जैसे पराठे के साथ या स्नैक्स के साथ। यह चटनी शरीर को अंदर से ताकत देती है और स्वाद में भी कमाल की होती है।