22.1 C
Bhopal
Thursday, September 19, 2024

यूपी-बिहार में गर्मी का कहर, तो MP सहित कई राज्यों में बारिश संभावना 

Must read

नई दिल्ली। देश में मौसम के दो रूप नजर आ रहे हैं। एक हिस्से में भीषण गर्मी पड़ रही है। लू के कारण लोग मर रहे हैं। वहीं दूसरे हिस्से में भीषण बारिश हो रही है। इस बीच, मानसून पर सभी की नजर है। जानकारी के मुताबिक भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश हो सकती है। इससे गर्मी से राहत मिलेगी। मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी प्री-मानसून बारिश के आसार हैं। एमपी के इंदौर, उज्जैन, भोपाल में झमाझम की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है। यदि मानसून में देरी नहीं होती तो प्रदेश के बड़े हिस्से में अभी बारिश हो रही होती। छत्तीसगढ़ में गर्मी से राहत के आसार हैं।

 

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से मरने वालों की संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। उत्तर प्रदेश के बलिया जिला अस्पताल में भर्ती 57 लोगों की चार दिनों में मौत हो गई। अयोध्या में ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैफिक सिपाही की भी रविवार को भीषण गर्मी के कारण बेहोश होकर मौत हो गई। हालांकि प्रशासन का कहना है कि बलिया में लोग लू से नहीं बल्कि अलग-अलग बीमारियों से मरे हैं।

 

बिहार में भीषण गर्मी के कारण अब तक 44 लोगों की मौत हो चुकी है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के कई हिस्सों में लू की स्थिति बनी हुई है। अगले दो दिनों तक बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू/प्रचंड लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि गर्मी की लहर की स्थिति 20 जून से धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगी।

 

मौसम कार्यालय के अनुसार, राजस्थान के दक्षिण-पश्चिम हिस्सों में भारी बारिश की गतिविधि में कमी आने की संभावना है। हालांकि पूर्वोत्तर राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!