23.8 C
Bhopal
Thursday, March 6, 2025

मप्र में होली बाद रौद्र रूप दिखा सकती है गर्मी, मौसम विभग ने दिए यह संकेत

Must read

भोपाल। वर्तमान में कोई प्रमुख मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है, और हवा का रुख उत्तर और उत्तर-पश्चिमी दिशा में हो गया है। लगातार सर्द हवाओं के कारण प्रदेश में रात का तापमान फिर से गिर गया है।

बुधवार को अधिकांश शहरों में शीतलहर का असर देखने को मिला। प्रदेश में सबसे कम तापमान राजगढ़ में 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुना में रात का तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं दिन में सबसे कम तापमान रीवा में 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, गुरुवार को ठंड की स्थिति इसी तरह बनी रह सकती है, जबकि शुक्रवार से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।

होली के बाद तेज़ी से बढ़ेगा पारा

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पीके रायकवार ने बताया कि वर्तमान में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है और हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है, जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट आ रही है। यह स्थिति अगले दो दिनों तक बनी रह सकती है। मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि लगातार आए पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के पहाड़ों में बर्फबारी और वर्षा हुई, जिससे वहां का तापमान बहुत कम है। उत्तर भारत से आने वाली सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में रात के समय ठंड बढ़ी है। गुरुवार को भी रात का तापमान इस तरह बना रह सकता है।

नौ मार्च से बढ़ेगी गर्मी

नौ मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में पहुंचेगा, जिसके बाद धूप में तल्खी बढ़ने लगेगी और गर्मी की शुरुआत होगी। होली के बाद तापमान में तेज़ी से बढ़ोतरी हो सकती है।

बार-बार बदल रहा हवा का रुख

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, हिमालयी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाओं के चलते दिन में हल्की ठंडक का अहसास हो रहा है। मार्च महीने की शुरुआत के बावजूद, पहाड़ों से आ रही ठंडी हवा गर्मी के असर को कम कर रही है। इन दिनों उत्तरी पाकिस्तान और हिमालय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिससे बर्फबारी का दौर जारी है और हवा का रुख बार-बार बदल रहा है। मंगलवार को भी हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी था, जिससे दिन में ठंड का असर कम रहा, लेकिन रात में ठंड बढ़ गई और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!