28.8 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

कोहरे के कारण भीषण हादसा बस, डंपर और ट्रक में भिड़ंत,कई यात्री घायल

Must read

मुरैना। मुरैना में एक बस दुर्घटना हुई है। दुर्घटना जींगनी गांव के पास हुई है। बस अंबाह से मुरैना आ रही थी। कोहरे के कारण बस चालक सड़क के किनारे खड़े डंपर को नहीं देख सका। उसी दौरान पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने भी बस में टक्कर मार दी। दोनों तरफ से बस में टक्कर लगने से उसमें सवार 7 यात्री घायल हो गए। पीछे बैठे एक यात्री का पैर सीट दबने के कारण फंस गया। उसे सरिये के द्वारा निकाला गया। घटना बुधवार सुबह 7 बजे की है।

 

 

बस क्रमांक एमपी 06-0895 सुबह अंबाह से मुरैना के लिए चली। बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। जींगनी गांव के पास बस सड़क के किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। कोहरा अधिक होने के कारण यह हादसा घटित होना बताया जा रहा है। उसी दौरान पीछे से एक ट्रक चला आ रहा था। ट्रक चालक भी कोहरे के कारण बस को नहीं देख सका और उसने बस में पीछे से टक्कर मार दी। पीछे से टक्कर मारने पर बस की सबसे पिछली सीट पर बैठे एक यात्री का पैर दो सीटों के बीच में फंस गया।

 

 

इस पर अन्य यात्रियों ने सरिए की मदद से सीट सीधी की और उसका पैर निकाला। सीट में पैर फंसने से यात्री का पैर फ्रेक्चर हो गया है। इस दुर्घटना में कुल 7 लोग मामूली घायल हुए हैं। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है

 

 

 

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!