Saturday, April 19, 2025

MP के इन जिले में ओलावृष्टि और बारिश से फसलों के भारी नुकसान 

इंदौर। मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ में तेज बारिश और ओलावृष्टि से फैसलों को नुकसान पहुंचा है। सबसे ज्यादा नुकसान मंदसारै के सीतामऊ और शामगढ़ इलाके के गांवा में हुआ है। शुक्रवार को भी रतलाम, नीमच और धार जिले में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे खेतों में खड़ी फसल को नुकसान होने की खबर है। मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा के मुताबिक, जम्मू कश्मीर और गुजरात में बने पश्चिमी विक्षोभ के चलते लगातार तीन दिन बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके बाद बादल छटेंगे और तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। इधर, शनिवार को पौन इंच तक बारिश होने की संभावना है।

 

आज भी यहां आसार… बारिश होगी : इंदौर, उज्जैन, धार सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर, भोपाल, ग्वालियर व चंबल संभाग के जिलों में।

 

रतलाम, नीमच और धार जिले के कुछ स्थानों पर शुक्रवार को ओलावृष्टि हुई। इससे फसलों को नुकसान हुआ है। मंदसौर, बड़वानी, उज्जैन, खरगोन में भी बारिश हुई। नीमच के गांव कंजार्डा पठार में ओलावृष्टि से अफीम व मैथी की फसलों को खासा नुकसान हुआ है। बड़वानी में खेतों में सूख रही मिर्च व कपास की फसल को नुकसान की बात सामने आई है।

 

11 जनवरी तक मौसम का मिजाज इसी तरह बने रहने के आसार हैं। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उससे लगे पाकिस्तान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। इसके अतिरिक्त मप्र के मध्य से लेकर पंजाब-हरियाणा तक जेट स्ट्रीम बनी हुई है। इसके चलते बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से लगातार नमी आ रही है। इसी से बारिश के साथ ओले भी गिर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!