चांदी के भाव में भारी गिरावट,सोने की ये रही कीमतें

नई दिल्ली। देशभर में सोने-चांदी के दाम लगातार उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं। आज हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को सोने की कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। आज मंगलवार को चांदी के भाव में 500 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है। जिसके बाद दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 47,850 रुपए वहीं चांदी कीमत 61,400 रुपए ट्रेंड कर रही है।

 

महानगरों में इतने पहुंचे भाव

दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव 52,200,मुंबई में 24कैरेट सोने के भाव 48,630कोलकाता में 24कैरेट सोने के भाव 50,650 वहीं दिल्ली में 22 कैरेट सोने के भाव 47,850मुंबई में 22 कैरेट सोने के भाव 47,630 है।

 

चांदी के भाव में आज 500 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है। जिसके बाद दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 61,400 रुपये प्रति किलोग्राम हैं वहीं मुंबई के बाजारों में भी आज चांदी 61,400 रुपये प्रति किलोग्राम से ट्रेंड कर रही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!