Saturday, April 19, 2025

हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,लड़कियों सहित 18 गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने इंदौर शहर के सबसे पाश इलाका विजयनगर में देहव्यापार का भंडाफोड़ किया है। हाईप्रोफाइल स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा देहव्यापार का अड्डा विजयनगर थाने के समीप ही था। पुलिस ने 10 लड़कियों सहित 18 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 7 युवतियां थाईलैंड की होना पाई गई हैं। स्पा पार्लर की संचालिका भोपाल की कृष्णा और नीलम बताई जा रही है। सीपी हरिनारायणाचारी मिश्र ने विजयनगर थाना पुलिस की भूमिका की जांच के आदेश दिए है। गिरफ्तार दो युवतियां जेंडर चेंज करवा करवा चुकी हैं।

 

डीसीपी(अपराध) निमिष अग्रवाल के मुताबिक सूचना मिली थी कि शगुन आर्केड की दूसरी मंजिल पर एटम स्पा पार्लर में बाडी मसाज की आड़ में देहव्यापार चल रहा है। गुरुवार शाम निरीक्षक धनेंद्रसिंह भदौरिया ने छापा मारा और महिला थाना पुलिस की मदद से मैनेजर संजय पुत्र प्रहलाद वर्मा, 10 लड़कियों सहित 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस स्पा की साज सज्जा देखकर चौक गई। सभी रूम के कोडवर्ड थे और ग्राहकों के प्रवेश करते ही बाहर व्यस्त लिख दिया जाता था। भदौरिया के मुताबिक रूम में आपत्तिजनक सामग्री और लड़कियों के अंत:वस्त्र भी थे।

 

छापे के दौरान ग्राहक भी आपत्तिजनक अवस्था में थे। सभ्रांत परिवार के दो युवकों ने पुलिस को रुपये लेकर छोड़ने का आफर भी दिया लेकिन जवानों ने धकेलते हुए जीप में बैठा दिया। स्पा में 10 महीने पूर्व भी क्राइम ब्रांच ने छापा मारकर थाईलैंड की लड़कियों सहित 21 लोगों को पकड़ा था। उस वक्त भी संजय वर्मा ने भोपाल की नीलम खेमानी का नाम बताया था जो आइएएस-आइपीएस अफसर और थाना प्रभारियों की करीबी है।

 

क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि आरोपितों की विजयनगर थाना से सांठगांठ है। पुलिसकर्मी भी स्पा पार्लर आते जाते हैं। अफसरों ने पुष्टि के लिए मुखबिर को ग्राहक बनाकर भेजा। उसे एंट्री के लिए टोकन दिया गया। स्पा से 5 से 10 हजार रुपये के रेट तय थे। केबिन में जाते ही बिजी का टैग लगा दिया था। केबिन में जाने पर लड़की भावताव करना शुरू कर देती थी। मुखबिर द्वारा काल करते ही टीआइ भदौरिया ने छापा मारकर आरोपितों को पकड़ लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!