सिंगरौली। सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के गांव घिनहा गांव में सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार यात्री बस अचानक ही पलट गई। बस में कई यात्री बैठे हुए थे। बस पलटने से एक दर्जन यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना आज सोमवार की सुबह 5 बजे की बताई जा रही है।
विजय बस सर्विस की यह बस तेज रफ्तार से सतना से बैढन की ओर आ रही थी। घिनहा गांव के पास अचानक बस अन कंट्रोल हो गई और पलट गई। एक दर्जन से ज्यादा यात्री चोटिल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल रवाना किया है। यात्रियों के मुताबिक ड्राइवर बस को तेज रफ्तार से चला रहा था। अचानक बस तेज रफ्तार की वजह से बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में किसी की मौत की खबर नहीं है।


