High sugar fruits: सेहत के नाम पर मीठा ज़हर! जानिए कौन से फल छिपा सकते हैं शुगर का खतरा

High sugar fruits: बचपन से हमें सिखाया गया है कि फल खाना सेहत के लिए जरूरी है। परंतु यह बात बहुत कम लोग बताते हैं कि हर फल हर इंसान के लिए फायदेमंद नहीं होता। खासकर कुछ फलों में शुगर और फ्रक्टोज की मात्रा इतनी ज्यादा होती है कि वे शरीर के इंसुलिन लेवल में बाधा डाल सकते हैं। अगर इनका सेवन असंतुलित तरीके से किया जाए तो शरीर में शुगर स्पाइक हो सकता है जो लंबे समय तक नुकसानदेह हो सकता है।

डायबिटीज मरीजों के लिए चेतावनी

डायबिटीज के मरीजों के लिए कुछ खास फलों से दूरी बनाए रखना जरूरी होता है। आम, अंगूर, केला, अनार और चीकू जैसे फल बहुत ज्यादा मीठे होते हैं और इनमें हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स और फ्रक्टोज की मात्रा अधिक होती है। यदि डायबिटीज का मरीज इन फलों को बिना नियंत्रण के खाए तो उसका ग्लूकोज लेवल बिगड़ सकता है। यहां तक कि एक स्वस्थ व्यक्ति भी अगर रोजाना अधिक मीठे फल खाता है और कोई शारीरिक गतिविधि नहीं करता तो उसका वजन बढ़ सकता है और मेटाबॉलिज्म प्रभावित हो सकता है जिससे भविष्य में शुगर की दवाओं की ज़रूरत पड़ सकती है।

High sugar fruits: सेहत के नाम पर मीठा ज़हर! जानिए कौन से फल छिपा सकते हैं शुगर का खतरा

नोएडा की डायटिशियन डॉ. रक्षिता मेहरा बताती हैं कि कुछ फल ऐसे हैं जिनसे शुगर लेवल में तेजी से वृद्धि हो सकती है। हालांकि, हर व्यक्ति पर इनका असर अलग होता है लेकिन डायबिटीज के मरीजों को इनसे सावधानी जरूर बरतनी चाहिए। आम एक ऐसा फल है जो बहुत रसीला और स्वादिष्ट होता है लेकिन इसमें लगभग 30 ग्राम नैचुरल शुगर होती है। केले में फाइबर और पोटैशियम की भरपूर मात्रा होती है लेकिन जैसे-जैसे केला पकता है उसमें शुगर की मात्रा भी बढ़ जाती है और एक मध्यम आकार के केले में लगभग 14 ग्राम नैचुरल शुगर होती है।

 अन्य हाई शुगर फल

लीची गर्मी का लोकप्रिय फल है लेकिन इसमें भी शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है। 10 से 12 लीचियों में लगभग 29-30 ग्राम नैचुरल शुगर होती है। अनार को भले ही स्वास्थ्यवर्धक फल माना जाता है लेकिन 1 कप अनार के दानों में करीब 24 ग्राम नैचुरल शुगर होती है। इन सब तथ्यों से यह समझना आसान हो जाता है कि चाहे कोई फल कितना भी पौष्टिक क्यों न हो अगर उसमें शुगर अधिक है और उसे ज्यादा मात्रा में खाया जा रहा है तो नुकसान होना तय है।

अगर आप डायबिटीज से पीड़ित हैं या शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो कुछ फल ऐसे हैं जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। जैसे सेब (Apple) जो फाइबर से भरपूर होता है और धीरे-धीरे शुगर रिलीज करता है। जामुन (Jamun) एक ऐसा फल है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। अमरूद (Guava) भी फाइबर और विटामिन C से भरपूर होता है और शुगर स्पाइक नहीं करता। संतरा (Orange) विटामिन C का अच्छा स्रोत है और इसे भी सीमित मात्रा में खाया जा सकता है। इन फलों का संतुलित सेवन शरीर को ऊर्जा देता है और शुगर लेवल को भी बनाए रखता है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!