Saturday, April 19, 2025

बीच चौराहे पर पति, पत्नी और प्रेमिका के बीच हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

ग्वालियर। ग्वालियर में सोमवार शाम शहर के फूलबाग पॉइंट पर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। एक युवक किसी महिला में चांटे मार रहा था। पास ही खड़ा एक लड़का उसे बचा रहा था। इसी बीच एक अन्य लड़की की एंट्री होती है। लड़की भी महिला को पीटती है। 10 मिनट तक सड़क पर यह मारपीट चलती रही। राहगीरों ने रुककर बीच बचाव करवाया। मामले का पता किया तो जानकारी मिली जो महिला पिट रही थी, वह युवक की पत्नी है। वह किसी अन्य लड़के के साथ पार्क में आई थी। बाद में जो लड़की आई और महिला को पीट रही थी, उसके पति के साथ यह महिला बैठी थी। रिश्तों और अफेयर का यह मकड़जाल लोगों को भी समझ नहीं आ रहा था कि कौन की पत्नी किसके साथ बैठी थी।

 

ग्वालियर में सोमवार शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक महिला को पहले एक युवक मारपीट कर रहा था और कुछ देर बाद एक अन्य युवती आई और वो भी महिला को पीटने लगी, जबकि पास खड़ा एक लड़का महिला को बचाने का प्रयास कर रहा था।

 

यह वीडियो शहर के ह्रदय स्थल और सेंटर पॉइंट फूलबाग पार्क का बताया जा रहा है। यहां पिटने वाली महिला और पीटने वाला युवक पति-पत्नी बताए गए हैं। राहगीरों ने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। हंगामे और मारपीट का पता चलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन आपसी मामला समझ आते ही समझाइश देकर लौट आई है। पुलिस का कहना था कि किसी भी पक्ष को कोई शिकायत करना है तो थाना आकर कर सकता है।

 

असल में वीडियो में मारपीट करने वाला युवक एक हरे रंग की साड़ी पहने महिला को पीट रहा है। यह महिला इस युवक की पत्नी है। यह बाजार के लिए निकली थी, लेकिन जब वह फूलबाग पहुंचा तो एक अन्य लड़के के साथ उसे देखकर खफा हो गया। इसके बाद उसने उससे मारपीट शुरू कर दी। उसके साथ जो लड़का था वह महिला को बचा रहा था। इसी वीडियो में कुछ देर बाद एक अन्य युवती की एन्ट्री होती है। वह नीले रंग का शूट पहले है। वह भी उस हरी साड़ी वाली महिला को पीटने लगती है। अब इस युवती का महिला से क्या विवाद था तो समझिए यह साड़ी वाली महिला जिस लड़के के साथ थी वो इस सलवार शूट वाली युवती का पति था। इसलिए वह भी नाराज होकर महिला से मारपीट कर रही थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!