Saturday, April 19, 2025

स्कूलों में त्योहारी सीजन को लेकर लगी इतने दिनो की छुट्टियां

भोपाल। मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने त्योहारी सीजन के लिए अवकाश घोषित कर दिए हैं। शिक्षकों और छात्रों के लिए दशहरा पर 14 से 16 अक्टूबर तक 3 दिन की छुट्‌टी रहेगी। दीपावली पर 5 दिन का अवकाश दिया जाएगा। यह 2 नवंबर से लेकर 6 नवंबर तक रहेगा।

इसके साथ ही ठंड में 7 दिन का शीतकालीन अवकाश दिया जाएगा। इसके बाद छात्रों की गर्मियों की छुटि्टयां 1 मई 2022 से 16 जून 2022 तक रहेंगी, जबकि शिक्षकों के लिए अवकाश 1 मई से 9 जून तक होगा। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव प्रमोद सिंह ने गुरुवार शाम आदेश जारी कर दिए।

मध्य प्रदेश में 26 जुलाई से स्कूल में छात्रों के लिए क्लास खोली गई थीं। सबसे पहले 11वीं और 12वीं की क्लास शुरू हुईं। क्लास में 50% से ज्यादा बच्चे मौजूद नहीं होने की पाबंदी थी। बच्चों के बैठने की जहां समुचित व्यवस्था नहीं है। वहां सप्ताह में एक दिन छोटे-छोटे ग्रुप में क्लास लगाई जाने का निर्देश दिए गए थे। बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों की अनुमति जरूरी थी।

इसके बाद मध्यप्रदेश में 1 सितंबर से 6वीं से 12वीं तक की सभी क्लासेस रोजाना (रविवार को छोड़कर) का निर्णय लिया था। क्लास में 50% बच्चे उपस्थित रहने के निर्देश दिए थे। यह निर्णय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया था।मध्यप्रदेश में पहली से 5वीं तक की कक्षाएं 20 सितंबर से शुरू हो गईं। फिलहाल, 50% क्षमता के साथ क्लास चल रही हैं। बच्चों के स्कूल आने के लिए पेरेंट्स से अनुमति जरूरी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!