G-LDSFEPM48Y

होमगार्ड सैनिक का चायना डोर से कटा गला

उज्जैन। नानाखेड़ा क्षेत्र में ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड सैनिक का गला चायना डोर से कट गया। गंभीर हालत में उन्हें निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उन्हें दस टांके लगाए गए। हैरानी के बात ये है चायना डोर पर प्रतिबंध के बाद भी अकसर इस तरह के हादसे देखने को मिल रहे हैं।

 

महिला थाने में पदस्थ हाथीपूरा निवासी सुजीत सिंह ठाकुर करीब 12 बजे अपनी बाइक से हरिफाटक से नानाखेड़ा की ओर ड्यूटी पर जा रहा थे। इसी दौरान शांति पैलेस के पास चायना डोर से उसका गला कट गया। जिससे वहां हड़कंप मच गया। आसपास के लोग तुरंत ही मदद के लिए दौड़े। पता चलते ही परिजनों ने उसे देसाईनगर स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया। बताया गया कि घायल के गले में दस टांके आए हैं। घायल के साथी ने बताया कि ठाकुर की ड्यूटी सूरीनाम से आए राष्ट्रपति के कार्यक्रम में लगी थी और ड्यूटी पर जाते समय हादसा हुआ है।

 

बता दें कि उज्जैन कलेक्टर ने पशु-पक्षी व इंसानों के लिए जानलेवा चायना डोर के उपयोग पर प्रतिबंध लगा रखा है। आदेश में कहा गया था कि चायना डोर का न तो भंडारण किया जा सकेगा और न ही इसकी खरीद-बिक्री हो सकेगी। प्रशासन के आदेश का उल्लंघन करने पर एक आरोपी पर कार्रवाई भी कर चुकी है। इसके बावजूद शहर में चायना डोर से लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!