27.1 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पुलिसकर्मियों को लेकर किया बड़ा ऐलान

Must read

भोपाल। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पुलिसकर्मियों को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। पिछले दो साल से बंद एक विशेष अवॉर्ड की एक बार फिर शुरुआत होगी। 15 अगस्त को एक बार फिर से यह अवॉर्ड पुलिस कर्मियों को उनके विशेष योगदान के लिए दिया जाएगा। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस बात की पुष्टि की है।

जानकारी अनुसार बात दे की मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मियों को उनके उच्चत्तम काम के लिए रुस्तम जी पुरस्कार दिया जाता है लेकिन पिछले दो साल से यह पुरस्कार नहीं दिया जा रहा था, लेकिन अब इसकी फिर से शुरुआत होगी। इस बार भी मध्य प्रदेश के पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को 15 अगस्त पर के रुस्तमजी अवॉर्ड दिया जाएगा। यह अवॉर्ड पुलिस अफसरों और कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए दिया जाता है।

पुलिस वालों को नक्सल विरोधी, आतंकवादी विरोधी, सांप्रदायिक दंगा और कानून व्यवस्था की गंभीर परिस्थितियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 61 पुलिसकर्मियों को रुस्तम जी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा, जिसमें इसमें 50 हजार से लेकर 5 लाख रुपए तक की राशि प्रदान की जाती है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस बात की जानकारी दी है कि पिछले दो साल से यह अवॉर्ड बंद था। लेकिन अब फिर से यह पुलिसकर्मियों को दिया जाना शुरु किया जाएगा।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!