गृह मंत्री ने राहुल, प्रियंका और कमलनाथ को लेकर कही ये बड़ी बात

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि इन्हें अब बैठे-बैठे सिर्फ ट्वीट करने की आदत हो गई है। मेरी गुजारिश है कि कहीं तो जाएं, कुछ तो करें. उन्होंने कहा कि अब तो कमलनाथ भी दोनों भाई-बहन राहुल-प्रियंका जैसे हो गए हैं। इन दोनों से एक बार फिर कहता हूं कि अपने गुरूर को छोड़ें और थरूर पर जाएं।

 

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल-प्रियंका को नहीं दिखता, जो कश्मीर में हिंदुओं के प्रति हो रहा है।उस पर इनका कोई ट्वीट नहीं होता है। इनको सिर्फ राजनीति से सरोकार है। किसी की मौत से सरोकार नहीं है।उन्होंने कहा कि गांधी परिवार देखता है कि कुछ घटित हो और वह ट्वीट करें। घटना घट जाए ऐसा सोचने वाला सिर्फ एक ही परिवार है। वह गांधी परिवार है।

 

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मैंने प्रियंका का नोटबंदी का ट्वीट पढ़ा। नवाब मलिक के बाद उन्होंने ट्वीट किया। नवाब मलिक के ट्वीट की कॉपी से अच्छा होता कि बहन प्रियंका इंटरनेट पर चली जातीं चार बातें थीं। उसमें भ्रष्टाचार, काला धन, अर्थव्यवस्था और आतंकवाद भी है।उन्होंने कहा कि 2G-3G याद है। प्रियंका एक भी कोई प्रमाण बता सकती हैं।नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल और प्रियंका दोनों भाइ बहनों के नाम से गुमराह करने का टेंडर निकल चुका है। उन दोनों का ट्वीट करना का मतलब है, जनता को भ्रमित करना है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!