MP में 42 IAS अफसरों के तबादले, 12 जिलों के कलेक्टर बदले

Author Picture
By Desk Input Published On: January 28, 2025

भोपाल। राज्य सरकार ने सोमवार देर रात मुख्यमंत्री के सचिव सहित 42 आइएएस अधिकारी बदले दिए। मुख्यमंत्री के सचिव भारत यादव की जगह आयुक्त खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण सिबि चक्रवर्ती को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है, साथ ही उन्हें आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

वहीं, भरत यादव को एमडी मप्र सड़क विकास निगम बनाया गया है। अविनाश लवानिया को एमडी मप्र सड़क विकास निगम (एमपीआरडीसी) से स्थानांतरित करके मप्र पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड जबलपुर का एमडी बनाया गया है। वहीं, प्रदेश के 12 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। इनमें तीन महिला अधिकारी हैं।

2015 बैच के आइएएस अधिकारियों को भी कलेक्टरी दी गई है। वहीं, परिवहन सचिव मनीष सिंह को जेल विभाग के साथ परिवहन विभाग का सचिव बनाया गया है। सीईओ जिला पंचायत गुना के सीईओ प्रथम कौशिक को उज्जैन का अपर कलेक्टर एवं श्री महाकालेश्वर मंदिर का प्रशासक बनाया गया है।