बॉलीवुड एक्टर तनुश्री दत्ता का उज्जैन महाकाल के दर्शन करने जाते समय हुआ एक्सीडेंट

Author Picture
By Sharma Published On: May 3, 2022

उज्जैन। बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता एक रोड एक्सीडेंट में घायल हो गई हैं। एक्ट्रेस उज्जैन के महाकाल मंदिर दर्शन करने जा रही थीं। तभी उनकी कार के ब्रेक फेल हो गए और यह हादसा हो गया। तनुश्री ने इस घटना की जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। वहीं एक्ट्रेस चोट लगने के बाद भी महाकाल के दरबार में पहुंची और दर्शन किए।

तनुश्री ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर लिखा, आज मेरी लाइफ का पहला रोड एक्सीडेंट हुआ और इसने मेरे विश्वास को और मजबूत बना दिया। वहीं एक्ट्रेस ने दूसरा पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, मेरा आज का दिन बहुत ही एडवेंचर भरा रहा। फाइनली मैंने महाकाल के दर्शन किए। मंदिर जाते वक्त ब्रेक फेल होने की वजह मेरी कार क्रैश हो गई। इस एक्सीडेंट से मुझे मेरी चोट पर बस कुछ टांके आएं हैं। जय श्री महाकाल

 

 

तनुश्री दत्ता ने 2003 में फेमिना मिस इंडिया पेजेंट जीत कर अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 2005 में आई फिल्म आशिक बनाया आपने से अपना बॉलवुड डेब्यू किया। 2010 में आई फिल्म अपार्टमेंट आखिरी फिल्म थी। वहीं तनुश्री ने 2018 में एक इंटरव्यू में नाना पाटेकर पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने मुझे सेक्शुअली हैरेस किया था।