CM मोहन यादव का जापान दौरा, जानें पूरा शेड्यूल

Author Picture
By Desk Input Published On: January 26, 2025

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 से 31 जनवरी तक चार दिवसीय जापान दौरे पर रहेंगे। इस यात्रा में वे टोक्यो, ओसाका और कोबे जैसे प्रमुख शहरों का दौरा करेंगे और राज्य में निवेश के अवसरों को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

डॉ. यादव जापानी उद्योगपतियों से मुलाकात कर उन्हें 25 फरवरी को भोपाल में होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिए आमंत्रित करेंगे। यह दौरा राज्य में निवेश और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

यात्रा का कार्यक्रम
28 जनवरी
मुख्यमंत्री 28 जनवरी को जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचेंगे। सुबह 3:45 बजे इंपीरियल होटल में फ्रेंड्स ऑफ एमपी की जापान टीम के साथ उनकी पहली बैठक होगी। इसके बाद, वे भारतीय राजदूत श्री सेबी जॉर्ज से मुलाकात करेंगे और एडो गावा सिटी स्थित महात्मा गांधी पार्क में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
11:30 बजे वे भारतीय दूतावास में आयोजित “सेलिब्रेटिंग इंडिया-जापान रिलेशनशिप” कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

29 जनवरी
29 जनवरी की शुरुआत उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन संवाद से होगी। इसके बाद वे केदानरेन और जेट्रो एचक्यू जैसे प्रमुख जापानी संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। सुबह 10:15 बजे ब्रिजस्टोन मुख्यालय में चर्चा के बाद वे टोक्यो के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे।

30 जनवरी
30 जनवरी को मुख्यमंत्री शिंकानसेन बुलेट ट्रेन से कोबे जाएंगे और सिस्मेक्स कंपनी का दौरा करेंगे। इसके बाद, वे ओसाका में पैनासोनिक एनर्जी के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों पर आयोजित एक सत्र में शामिल होंगे।

31 जनवरी
अगले दिन ओसाका में जीटूजी और बीटूजी मीटिंग्स के बाद वे टोक्यो लौटेंगे। दिनभर सांस्कृतिक और औद्योगिक स्थलों का दौरा कर जापान की प्रगति को समझेंगे।

1 फरवरी
मुख्यमंत्री 1 फरवरी को टोक्यो से दिल्ली लौटेंगे। इस यात्रा के दौरान जापानी कंपनियों के प्रतिनिधि मध्य प्रदेश में अपनी सफलता की कहानियां साझा करेंगे, जो नए निवेशकों को प्रेरित करेंगी।

डॉ. यादव की यह यात्रा राज्य में नवाचार और सतत विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।