सीएम शिवराज ने कमलनाथ पर कसा तंज, कही ये बड़ी बात

Author Picture
By Sharma Published On: April 15, 2023

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ का नाम लिए बिना बड़ा हमला बोला। सीएम ने कहा कि उनके पास धन, दौलत है, इसलिए वह सीएम पद के उम्मीदवार है। मेरे पास जनता है। इस पर कांग्रेस की तरफ से पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने पलटवार किया।

 

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गायक और संगीतकार दर्शन रावल ने स्मार्ट सिटी पार्क में पौधारोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर बड़ा हमला बोला। सीएम ने कहा कि उनके पास हवाई जहाज है। उनके पास हैलीकॉप्टर है। उनके पास कार है। उनके पास संपत्ति है। उनके पास दौलत है। इसलिए वह कांग्रेस के नेता हैं, लीडर है और मुख्यमंत्री के उम्मीदवार हैं। यह कांग्रेस के नेता ही कह रहे हैं। नेता का पैमाना यह हो गया है, लेकिन हमारे पास जनता है। कांग्रेस यदि इस पैमाने पर अपने नेता तय करत है कि उनके पास सबकुछ है। धन, दौलत, साधन तो वह करती रहे। यह उनको मुबारक हैं। लेकिन लोकतंत्र में लीडर का यह मापदंड यह नहीं हो सकता। सीएम ने कहा कि मेरे पास जनता है।

 

पूर्व मंत्री और विधायक पीसी शर्मा ने कहा कि जो सीएम बोल रहे है, वह चीजें कमलनाथ ने जब पहला चुनाव 1980 में लड़ा था, तब से उनके पास है। जनता का साथ भी कमलनाथ और कांग्रेस के साथ है। लगातार 40साल कमलनाथ एक ही लोकसभा से सांसद रहे हैं। पूरे प्रदेश में कांग्रेस को जनता का साथ मिला था। भाजपा ने खरीद-फरोख्त कर सरकार बनाने का काम किया। पूरे प्रदेश में जनता आज भी कांग्रेस के साथ है। 2023 में 174 से ज्यादा सीटें कांग्रेस जीतेंगी।

 

गायक दर्शन बोले- मैं भी जन्मदिन पर पौधा लगाऊंगा

वहीं, गायक और संगीतकार दर्शन रावल एक कार्यक्रम में भाग लेने भोपाल आए हुए है। वह पौधरोपण करने स्मार्ट सिटी पहुंचे थे। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि हमें अच्छे टैलेंट को और सर्ज करने की जरूरत है। गांव कस्बों से भी टैलेंट उभरे हैं। उन्होंने कहा कि गायक दर्शन रावल के साथ मिलकर संस्कृति विभाग कार्यक्रमों का आयोजन करके इस दिशा में प्रयास कर सकता है। सीएम ने कहा कि दर्शन रावल के साथ यूथ पॉलिसी को लेकर चर्चा हुई है। यह जरूरी है कि गांव कस्बों से आने वाले सभी कलाओं को उभारा जाए। इस पर दर्शन रावल ने कहा कि वह सीएम शिवराज की कार्यशैली के मुरीद हैं। उन्होंने कहा कि अब से मैं भी अपने जन्मदिन पर पौधरोपण करुंगा। उन्होंने प्रदेश की प्रतिभाओं को निखारने के लिए सरकार के साथ मिलकर प्रयास करने की भी बात कही।