दिग्विजय बोले- पहले क्या थे जानता हूं पर आज अरबों में खेल रहे नरोत्तम मिश्रा

Author Picture
By Sharma Published On: July 19, 2023

ग्वालियर। ग्वालियर के भितरवार पहुंचे राज्यसभा सांसद और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने नरोत्तम मिश्रा पर निशाना साधा है। दिग्विजय ने कहा- ‘नरोत्तम पहले क्या करते थे क्या हो गए हैं, यह मुझे बताने की जरूरत नहीं है। आज क्या हो गए हैं, वो भी मुझे बताने की जरूरत नहीं है।आप देख लो, आज कोई जमीन नहीं, कोई धंधा नहीं कुछ नहीं, फिर भी अरबों में खेल रहे हैं। यही नहीं उन्होंने हर किसी को जेल में बंद कर दिया और झूठा केस लगा दिया। ब्राह्मणों तक को जेल भेज दिया, उन पर भी झूठे केस बना दिए।

 

दिग्विजय सिंह ने कहा मैं तो कहता हूं हे माई तेरे पास रोज जब भी आता जाता है, उसको सद्बुद्धि दे कि अन्याय अत्याचार तेरे रहते हुए हो रहा है, इसको सबक सिखा। माई देवरिया तेरे से प्रार्थना करता है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजा साहब डबरा शुगर फैक्ट्री से जानी जाती थी, पूरी फैक्ट्री खा गया कितने परिवार पलते थे, पूरी फैक्ट्री खा गए. उधर से मामू लूट रहा है और इधर नरोत्तम लूट रहा है।

 

 

ग्वालियर में प्रियंका गांधी की 21 जुलाई को होने वाली रैली को लेकर दिग्विजय सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने प्रियंका गांधी आ रही हैं, एक बार 1857 में गढ़ ढह गया था अबकी बार गढ़ जाएगा।