सिंधिया ने किया रैंप वॉक, सुकांत मजूमदार संग आए नजर

Author Picture
By Desk Input Published On: December 8, 2024

इंदौर। दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित अष्टलक्ष्मी महोत्सव के फैशन शो में एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। रैंप वॉक पर कोई मॉडल नहीं, बल्कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने जलवा दिखाया।

सिंधिया क्रीम रंग के फैशनेबल कोट में और गले में लाल रंग का मफलर पहने हुए थे, जबकि सुकांत मजूमदार भी क्रीम रंग के कोट में और गले में रेड कलर का पीस पहने हुए थे। दोनों मंत्री स्टाइलिश अंदाज में रैंप पर चलते नजर आए, जिससे दर्शक चौंक गए।

विकासवादी छवि
केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने विकासवादी दृष्टिकोण के लिए भी प्रसिद्ध हैं। वह अपने संसदीय क्षेत्र गुना-शिवपुरी के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से काम करते हैं। दिल्ली से भोपाल तक उनकी मौजूदगी क्षेत्र के लिए फायदेमंद योजनाओं और परियोजनाओं को लागू करने में मदद करती है।