खतरनाक लुक में नजर आए थलपति विजय, बर्थडे पर शेयर किया ‘लियो’ का फर्स्ट लुक

Author Picture
By Sharma Published On: June 22, 2023

मुंबई। साउथ के बेहतरीन एक्टर विजय, जिन्हें थलपति विजय के नाम से जाना जाता है। आज यानी 22 जून का एक्टर अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर सिनेमाघरों में उनकी शानदार पुरानी फिल्में फिर से दिखाई जा रही है। इसके साथ ही फैंस को विजय की अपकमिंग फिल्म ‘लियो’ की पहली झलक भी देखने को मिल गई है। फिल्म के मेकर्स ने विजय और उनके फैंस को इस खास दिन को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए लियो फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया है। पोस्टर रिलीज के साथ ही विजय का सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

 

 

पिछले काफी समय से फैंस इस मोस्ट अवेटेड फिल्म लियो की पहली झलक देखने के लिए काफी बेताब थे। मेकर्स ने वादा किया था कि वे एक्टर के जन्मदिन पर उनके फैंस को फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर कर खास तोहफा देंगे। अपने वादे के अनुसार मेकर्स ने विजय के बर्थडे पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है। फर्स्ट लुक पोस्टर में थलपति विजय खौफनाक लुक में दिखाई दे रहे हैं। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी फिल्म लियो, उनकी और विजय की दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों ने फिल्म मास्टर में साथ काम किया था।

 

 

मास्टर फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इसी वजह से दर्शक अब फिल्म लियो के लिए काफी एक्साइटेड हैं। लियो फिल्म साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। कुछ समय पहले ही मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर रिलीज करते हुए लिखा लियो का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है। हैप्पी बर्थडे विजय अन्ना। आपके साथ फिर से काम करने के लिए एक्साइटेड हूं। खूब मजे करो। शेयर किए गए पोस्टर में विजय गुस्से में खून से सना हथौड़ा पकड़े हुए देखा जा सकता है और खून इधर-उधर उड़ता दिख रहा है। विजय जंगल में खड़े दिखाई दे रहे हैं और उनके पीछे एक भेड़िया खड़ा है।