पति से अलग रह रही विवाहिता से युवक ने किया बार-बार दुष्कर्म

Author Picture
By Sharma Published On: June 18, 2022

ग्वालियर। ग्वालियर में पति से अलग रह रही एक विवाहिता को उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने दोस्ती कर अपने जाल में फंसा लिया फिर दोस्ती कर शादी का वादा कर बार-बार दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं जब विवाहिता ने शादी के लिए कहा तो मुकर गया और बच्चो की हत्या करने की धमकी दी। पीड़िता ने मामले की शिकायत कंपू थाने में की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपी अभी फरार है।

 

कंपू निवासी 25 वर्षीय कामना (बदला हुआ नाम) वर्ष 2020 से अपने पति से अलग आमखो पर किराए के मकान मे रहती है। उसी दौरान उसकी मुलाकात माधौगंज निवासी विक्रम शर्मा से हुई। दोनों में बातचीत शुरू हुई तो विक्रम उसके घर आने जाने लगा। यहीं नहीं उसने वादा किया कि उसके साथ शादी करेगा। फिर उसके साथ शारीरिक संबध बना लिए। जब शादी के लिए कहा तो उसने इंकार कर दिया, बोला शादी नहीं करूगा। इस पर उससे किसी प्रकार से संबध रखने से मना कर दिया। लेकिन वह नहीं माना घर पर आता जाता रहा और जबरन शारीरिक संबध बनाता। 29 मई 2022 को भी विक्रम उसके घर आया। जब पीडि़ता ने शादी की शर्त रखी तो उसने मना कर दिया। इस पर उसने उसके साथ बलात्कार किया। यहीं नहीं धमकी दी कि अगर पुलिस के पास गई या किसी को बताया तो उसके बच्चों को जान से मार डालेगा। इस कारण कुछ दिन तक वह चुप रही। फिर हिम्मत करके वह कंपू थाने पहुंची। पुलिस को पूरा मामला बताया। पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

 

 

इस मामले में थाना प्रभारी रामनरेश यादव का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज लिया है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।