Housefull 5 Box Office: संडे बना गेम चेंजर! हाउसफुल 5 की कमाई ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, हाउसफुल 5 ने पहले वीकेंड में चौंकाया

Housefull 5 Box Office: अक्षय कुमार को लंबे समय से एक बड़ी हिट का इंतजार था और लगता है कि ‘हाउसफुल 5’ वही फिल्म साबित हो रही है। पहले दिन से ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। पहले दिन फिल्म ने 24 करोड़ की कमाई की और दूसरे दिन बकरीद का पूरा फायदा उठाते हुए 31 करोड़ कमा लिए। तीसरे दिन रविवार को फिल्म की कमाई 32 करोड़ रही जोकि एक करोड़ की बढ़त है। इस तरह केवल तीन दिन में फिल्म ने 87 करोड़ कमा लिए हैं जो काफी शानदार आंकड़ा माना जा रहा है।

भारत में जल्द पार करेगा 100 करोड़ का आंकड़ा

फिल्म की शुरुआत जितनी शानदार रही है उससे यह तय माना जा रहा है कि ‘हाउसफुल 5’ जल्द ही भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। मेकर्स ने दूसरे दिन की वर्ल्डवाइड कमाई भी शेयर की थी जिसमें बताया गया कि दो दिन में फिल्म ने दुनियाभर से 91.14 करोड़ कमा लिए हैं। इसका मतलब यह है कि तीसरे दिन के बाद फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 100 करोड़ से ऊपर पहुंच गई है। हालांकि आधिकारिक पोस्ट का अभी इंतजार है लेकिन ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म पहले वीकेंड में ही 132 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

संडे की कमाई बनी टर्निंग पॉइंट

तीसरे दिन की कमाई यानी रविवार को 32 करोड़ की कमाई ने इस फिल्म को टॉप ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में जगह दिला दी है। हिंदी फिल्मों के तीसरे दिन की कमाई के आधार पर ‘हाउसफुल 5’ अब 23वें स्थान पर पहुंच गई है। इस लिस्ट में ‘सुल्तान’ ‘आरआरआर’ ‘हैप्पी न्यू ईयर’ और ‘सिम्बा’ जैसी कई बड़ी फिल्में शामिल हैं जिनके आसपास ‘हाउसफुल 5’ की कमाई ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई है।

पिछले कुछ सालों में अक्षय कुमार की कई फिल्में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थीं जिससे उनका फैनबेस भी चिंतित हो गया था। लेकिन ‘हाउसफुल 5’ की यह रफ्तार देखकर कहा जा सकता है कि अब अक्षय फिर से हिट मशीन बन सकते हैं। इस फिल्म के जरिए न केवल उनकी बॉक्स ऑफिस पर वापसी हो रही है बल्कि फर्दीन खान के करियर की भी यह सबसे बड़ी हिट बन चुकी है।

हालांकि फिल्म की वीकेंड कमाई ने सभी को उत्साहित कर दिया है लेकिन असली परीक्षा अब सोमवार से शुरू होगी जब वर्किंग डेज में दर्शकों की भीड़ कम हो सकती है। यदि फिल्म सोमवार और मंगलवार को भी अच्छी कमाई बरकरार रखती है तो यह तय हो जाएगा कि ‘हाउसफुल 5’ इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होगी। फिलहाल फिल्म को मिले मिक्स्ड रिव्यू के बावजूद दर्शकों का प्यार मिलता नजर आ रहा है जो इसे लंबी रेस का घोड़ा बना सकता है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!