नए साल में कितने दिन बैंकों में रहेगी छु्ट्टी,ये देखे पूरी लिस्ट

Bank Holidays January 2022: साल 2021 खत्म हो रहा है और चंद दिन बाद हर कोई नए साल का स्वागत करेगा। नए साल से सभी को बड़ी उम्मीदे हैं। इस बीच, यह जान लेना जरूरी है कि साल के पहले महीने यानी जनवरी 2022 में बैंक कब-कब बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने लिस्ट जारी कर बताया है कि जनवरी 2022 में किस राज्य में किस दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी। कुल मिलाकर जनवरी 2022 में बैंक 16 दिन बंद रहेंगे, लेकिन अलग-अलग राज्यों में यह संख्या अलग है। कई छुट्टियां स्थानीय हैं। यहां देखिए लिस्ट और जानिए जनवरी 2022 में किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक

 

जनवरी 2022 में दो राष्ट्रीय अवकाश होंगे। पहला – नए साल के पहले दिन और दूसरा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस। इन दोनों दिन पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। 2 जनवरी, 9 जनवरी, 16 जनवरी, 23 जनवरी और 30 जनवरी को देश भर के सभी बैंकों के लिए रविवार की छुट्टी रहेगी। आरबीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे।

 

 

 

1 जनवरी: नए साल का दिन (सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे)

4 जनवरी: लोसूंग (सिक्किम)

 

8 जनवरी: दूसरा शनिवार

 

11 जनवरी: मिशनरी डे (मिजोरम)

12 जनवरी: स्वामी विवेकानंद जयंती

 

14 जनवरी: मकर संक्रांति/पोंगल (कई राज्य)

15 जनवरी: उत्तरायण पुण्यकाल, मकर संक्रांति उत्सव/माघे संक्रांति/संक्रांति/पोंगल/तिरुवल्लुवर दिवस (पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु)

 

18 जनवरी: थाई पूसम (चेन्नई)

 

22 जनवरी: चौथा शनिवार

 

26 जनवरी: गणतंत्र दिवस (देश भर में अवकाश)

 

31 जनवरी: मी-डैम-मे-फी (असम)

 

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!