ग्वालियर में लॉकडाउन में दूध, सब्जी की छूट में सड़क पर निकल आए लोग, पुलिस ने दिखाई सख्ती, तो सड़कें सुनसान हो गईं

ग्वालियर में :कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए शहर में 60 घंटे का लॉकडाउन लगाया गया है। पर शनिवार सुबह दूध, सब्जी के लिए मिली ढील में सैकड़ों लोग सड़क पर निकल आए। आम दिनों की तुलना में चहल-पहल नजर आने लगी। लोग हड़बड़ाहट में खरीदारी करते नजर आए। लोगों को देख दुकानों के भी शटर उठ गए। यह देख तत्काल पुलिस और जिला प्रशासन के अफसर एक्शन मोड़ में आ गए। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो कुछ ही मिनट में सड़कें पहले की तरह सुनसान हो गईं।

जिला प्रशासन ने मुरार, हजीरा में जो दुकानें खुली मिलीं उनकी वीडियोग्राफी कर सील करने की कार्रवाई की है। सुबह 10 बजे तक पुलिस ने पूरी स्थिति पर काबू पा लिया है। साथ ही पूरा शहर वापस बंद कराकर लॉकडाउन का पालन करा दिया है। साथ ही सुबह से सड़कों पर बिना वजह घूमने वालों पर चालान की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

मध्य प्रदेश में जिस स्पीड से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है उसकी चैन को तोड़ने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी शहरों में 60 घंटे के लॉकडाउन की घोषणा की थी। ग्वालियर में भी शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे के लिए लॉकडाउन लागू है। शुक्रवार शाम 6 बजने के साथ ही पुलिस और जिला प्रशासन के अफसरों ने बाजारों में पहुंचकर दुकानें बंद करा दी थीं। साथ ही समझाइश दी थी जिनको लॉकडाउन में छूट नहीं है वह बिल्कुल भी दुकान न खोलें, लेकिन शनिवार सुबह दूध, सब्जी और फल वालों को मिली छूट की आड़ में बाजारों में दुकानों के शटर उठ गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!