G-LDSFEPM48Y

पति के दोस्त ने महिला के साथ किया रेप, मामला दर्ज

ग्वालियर। संगीत सम्राट तानसेन के जन्म स्थान के नाम से पहचाने जाने वाले ग्वालियर के बेहट कस्बे में एक 24 वर्षीय महिला से पति के दोस्त ने रेप किया है। आरोपी ने महिला के 3 साल के मासूम बेटे की हत्या की धमकी देकर दुष्कर्म किया। पर हद तब हो गई जब गांव के बुजुर्ग महिला को न्याय दिलाने के बदले मामले में राजीनामा के लिए दबाव डालने लगे। घटना 17 जुलाई की है, लेकिन 20 दिन बाद बेहट थाने में मामले की FIR दर्ज हो सकी है। इन 20 दिन में कई बार गांव के लाेग राजीनामा के लिए घेरे रहे, लेकिन दंपति से आरोपी को सबक सिखाने का फैसला लिया और थाने तक पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

 

बेहट निवासी 24 वर्षीय सविता (बदला हुआ नाम) अपने पति व 3 साल के बेटे के साथ कस्बे में रहती है। 17 जुलाई की बात है महिला का पति काम पर गया था। वह घर में अकेली थी। तभी पति का दोस्त कस्बे में पड़ोसी अरविंद जाटव उनके घर आया। पहले महिला के पति के बारे में पूछा, जब महिला ने बताया कि वह काम पर गए हैं। इसके बाद उसने महिला से गलत हरकतें करना शुरू कर दीं। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके मासूम बेटे की गर्दन पकड़ ली और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पति के घर आने पर महिला ने पूरी बात बताई। दोनों ने परिवार के अन्य सदस्यों से चर्चा की तो आरोपी के पक्ष में गांव के लोग उनके घर पहुंच गए।

 

घटना के बाद गांव के बुजुर्ग आरोपी के पक्ष में पीड़ित महिला और उसके पति पर राजीनामा के लिए दबाव बनाते रहे। लोगों को कहना था कि पंचायत आरोपी को गलती की सजा दे देगा, लेकिन वह पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराएं। पर महिला और उसका पति इस अपमान को सहन नहीं कर पा रहे थे। समाज और पंचायत के जाल से निकलकर वह 7 अगस्त को बेहट थाने पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने बिना देर किए मामला दर्ज कर लिया है। पर आरोपी अभी फरार है उसकी तलाश की जा रही है।

एएसपी क्राइम राजेश दंडौतिया ने बताया कि एक महिला के साथ उसके ही पति के दोस्त ने दुष्कर्म किया है। घटना के समय महिला घर में अकेली थी। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!