शरीर के इन अंगों में दर्द है तो, खून में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का मिलता है अलर्ट

आज अधिकांश लोग कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या से परेशान हैं। दरअसल Cholesterol एक मोम के समान पदार्थ होता है और जब खून में इसका लेवल बढ़ जाता है तो धमनियों में ब्लॉकेज की समस्या होने का खतरा भी बढ़ जाता है और हार्ट अटैक आ सकता है। हाई कोलेस्ट्रॉल होने पर धमनियों में बहने वाले रक्त की रफ्तार धीमी होने के कारण दिल के पर्याप्त सप्लाई नहीं हो पाती है, जिसके कारण हार्ट अटैक आता है। हम यहां आपको कुछ ऐसे ही लक्षणों के बारे में बता रहे हैं, जिसके जरिए आप समझ सकते हैं कि शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ चुका है –

 

जब बार बार सीने में दर्द की शिकायत होने लगे तो आपको तत्काल कोलेस्ट्रॉल चेक करना चाहिए। दिल तक खून पहुंचाने वाली धमनियों में Cholesterol जमने से भी सीने में दर्द होने लगता है। कभी-कभार छाती पर हाथ लगाने पर दर्द महसूस हो सकता है तो भी अलर्ट हो जाना चाहिए।

 

जब शरीर में Cholesterol ज्यादा होता है तो रक्त प्रवाह बाधित होने के कारण पैरों में दर्द बना रहता है। हमारे पैरों में खून की मात्रा बहुत अधिक होती है। Cholesterol बढ़ने के कारण खून गाढ़ा हो जाता है और इस कारण से पैरों में हमेशा दर्द बना रहता है। पैरों की त्वचा की रंगत बदली हुई दिख सकती है। इसके अलावा पैर जरूरत से ज्यादा ठंडे हो सकते हैं।

 

जो लोग जंक फूड ज्यादा खाते हैं, उनमें कोलेस्ट्रॉल का लेवल ज्यादा हो सकता है क्योंकि जंक फूड में Cholesterol ज्यादा होता है। साथ ही डिब्बाबंद चीजों का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से भी बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। जो लोग बिल्कुल भी एक्सरसाइज नहीं करते हैं, उनका भी कोलेस्ट्रॉल ज्यादा हो सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!