Saturday, April 19, 2025

खाना देने में हुई देरी, तो जेठ ने महिला की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या

सिवनी। सिवनी जिले में एक महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को उगली थाना क्षेत्र की है। दरअसल, यहां गांव सिंदरी में एक महिला खाना बना रही थी तभी उसका जेठ आया और उसने कुल्हाड़ी के ताबड़तोड़ से महिला को मौत के घाट उतार दिया।

उगली थाना क्षेत्र के गांव सिंदरसी में एक परिवार ईट भट्टा बनाने का कार्य करता है। परिवार के सभी सदस्य शनिवार को सुबह ईंट बनाने के लिए चले गए। इस घर पर छोटी बहू सपना खाना बनाने के लिए थी। ऐसे में जब सुबह 9 बजे तक खाना नहीं पहुंचा तो जेठ ने घर जाकर महिला की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी जेठ फरार हो गया। फिलहाल मामला पंजीबद्ध कर जांच की जा रही है। उगली थाना प्रभारी एसएस भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव सिंदरसी निवासी सपना पति विनोद मरावी (25) घर पर भोजन बना रही थी। वही घर के सदस्य मां, भाई, भांजा, मामा व जेठ खेत में ईंट भट्टे में ईंट बनाने के कार्य में सुबह चले गए थे। सुबह 9 बजे जब सभी के लिए खाना नहीं पहुंचा तो सपना का जेठ कन्हैया लाल मरावी (35 वर्ष) ईंट भट्टे से बाहर निकला, और वहां किसी को बताए बिना घर पहुंच गया।

घर पहुंचते ही सपना पति विनोद मरावी को कुल्हाड़ी से मारा। कुल्हाड़ी का वार लगते ही सपना की चीख निकल आई। वहीं पड़ोसी चाचा की लड़की सोनम ने सपना के चीखने की आवाज सुन देखने पहुंची। जहां का दृश्य देख वह सन्न रह गई। तथा जेठ कन्हैयालाल को वहां से भागते देखा।

इसकी सूचना उसने विनोद को दी। सूचना मिलते ही ईंट भट्टा से सभी घर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल सपना को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केवलारी लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। उगली पुलिस ने हत्या के आरोपित कन्हैयालाल मरावी के खिलाफ धारा 302 का मामला पंजीबद्ध कर लिया है। बहू की हत्या कर जेठ फरार हो गया है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!