22.7 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

इलैया टी राजा नहीं बनेगे शिवराज के PS, नियुक्ति ही तय करेगी शिवराज का क़द

Must read

दिल्ली। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निजी स्टाफ के तौर पर मध्य प्रदेश कैडर के अधिकारी इलैया टी राजा अपना निज सचिव बनाना चाहते है। चर्चा है कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इलैया राजा को निज सचिव के रूप में कृषि मंत्रालय में पदस्थ करने की मांग की है और इसके लिए केंद्रीय कार्मिक विभाग के साथ पत्राचार भी कर लिया गया है, लेकिन पीएमओ की मंजूरी आना अभी शेष है।

शिवराज सिंह चौहान के केंद्रीय मंत्री बनते ही मध्यप्रदेश के कई आईएएस अफसरों की निज सचिव बनाने की सुगबुगाहट थी। जिनमें मनीष सिंह, आशुतोष सिंह जैसे अफसरों के नाम सूची में शामिल थे, लेकिन सूत्रों के मुताबिक निज सचिव के लिए शिवराज की और से आईएएस अफसर इलैया टी राजा के नाम पर सहमति बनाई गई है। इलैया टी राजा अभी मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक के रुप में पदस्थ हैं। वह इंदौर, रीवा, भिंड और जबलपुर में कलेक्टर के पद पर रह चुके हैं। ऐसा माना जाता है कि शिवराज सिंह के मुख्यमंत्री रहते हुए मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के भी इलैया टी राजा काफी नजदीकी माने जाते थे। हालांकि, इलैया राजा टी ने किसी भी तरह की जानकारी होने से इंकार किया है, लेकिन प्रशासनिक गलियारों उनके नाम को लेकर तेजी से चर्चाएं हो रही हैं।

दिल्ली में चर्चा है की केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का निज सचिव से ही उनका कद तय होगा। इसके अलावा यह भी खबर है की शिवराज के नामों पर PMO तैयार नहीं हैं, यह तो तय है शिवराज का पसंदीदा अफसर नहीं बनेगा। किसी अन्य राज्य के अफसर को बनाए जाने की खबर है। इसका कारण शिवराज और उनके अधिकारियों पर कई गंभीर भ्रष्टाचार जैसे आरोप लगे थे। दिल्ली ने अब ये तय किया है, शिवराज को उनकी पसंद निजी सचिव नहीं मिलेगा। अब जल्द वह नाम तय होंगे और बिना पसंद के ही काम चलना पड़ेगा।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वक्त सभी जगह अपनी नज़र बनाकर रखी है, शिवराज और उनके पसंदीदा अफसरों पर कई गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगते रहें है, ऐसे में केंद्र सरकार किसी भी अफसर को पदस्थ करने से पहले 360-डिग्री कराती है, इसका उपयोग अब अखिल भारतीय सेवाओं और केंद्र सरकार के समूह ‘ए’ सेवाओं के अधिकारियों के मूल्यांकन के लिए किया जा रहा है, ताकि उन्हें भारत सरकार में कई अहम और प्रमुख पदों पर नियुक्त किया जा सके। इस रिपोर्ट में आपका पूरा ब्यौरा तैयार होता है, इंटेलिजेंस यह रिपोर्ट तैयार करती है। रिपोर्ट में जीवन शैली के साथ-साथ आपका कामकाज करने का तरीका और राजनेताओं से कनेक्शन से जुड़ा पूरा ब्योरा होता है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!