Saturday, April 19, 2025

बंद कमरे में नस काटी प्रेमी घायल प्रेमिका की मौत, परवान नहीं चढ़ा पाया प्यार

इंदौर। प्रदेश के इंदौर शहर में एक प्रेमी जोड़े ने बंद कमरे में एक साथ नस काट ली है। नस काटने के कारण लड़की की मौत हो गई है। वहीं लड़के की हालत गंभीर बताई जा रही है। लड़के को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। मामला विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित मालवीनय नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों शादी करना चाहते थे। वहीं घरवाले शादी को तैयार नहीं थे। इसी को लेकर दोनों आहत थे। प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है।

फिलहाल विजय नगर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। युवक का नाम अजल और युवती का नाम पूजा बताया जा रहा है। युवती ने अपने प्रेमी अजल के ही रूम में हाथों की नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। अजल मूलतः खंडवा का रहने वाला है। वह इंदौर में रहता है। वहीं पूजा पास में ही रहती है। नस काटने के बाद सनसनी फैल गई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां पूजा को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया गया है। वहीं अजल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!