CM राइज स्कूल में छात्रों को गायत्री मंत्र पढ़ने से किया मना, तो प्राचार्य पर गिरी गाज

राजगढ़। राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में स्थित शासकीय सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य को पद से हटा दिया गया है। प्राचार्य ने छात्रों को गायत्री मंत्र पढ़ने से रोका था। मामला सीएम शिवराज के पास पहुंचने के बाद प्राचार्य पर यह कार्रवाई की गई है। दरअसल बुधवार को स्कूल का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें रोज की प्रार्थना के बाद सभी बच्चे गायत्री मंत्र पढ़ रहे थे, इस दौरान प्राचार्य ने बच्चों को गायत्री मंत्र पढ़ने से रोका था। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद काफी हंगामा


Tumore prostatico: la prognosi in base a stadio, grado e rischio

Tumore prostatico: la prognosi in base a stadio, grado e rischio

मचा था। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने ब्यावरा एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा था। वहीं, घटना के बाद प्राचार्य से जब इस संबंध में बातचीत की गई तो उनका कहना था कि इसके लिए ऊपर से आदेश आए हैं।

 

 

ब्यावरा के सीएम cipf-es.org राइज स्कूल में बच्चों को गायत्री मंत्र पढ़ने से रोकने का मामला बुधवार को सामने आया था। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया


Image médicale pour illustrer un article sur la santé

Médical

Texte additionnel sur le thème de la médecine

पर वायरल हुआ था, जिसके मुताबिक विद्यालय में अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राएं रोजाना की तरह प्रार्थना के बाद गायत्री मंत्र बोल रहे थे। लगभग 30 सेकंड तक का वीडियो पूरा होने के बाद आखिरी छोर पर खड़ी एक महिला शिक्षिका प्राचार्य के पास जाकर कुछ कहती हैं और प्राचार्य गायत्री मंत्र बोल रहे बच्चों को मंत्र बोलने से मना करते हुए डांट लगाते हुए नज़र आ रहे हैं। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को वीडियो बनाने से मना किया जाता है। बता दें, सीएम राइज स्कूल ब्यावरा में 192 बच्चे अध्ययनरत हैं। जिनमें दो मुस्लिम बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि जबसे स्कूल खोला गया है तब से ही यहां प्रार्थना के अंत में गायत्री मंत्र बोला जाता है।

 

 

गायत्री मंत्र पढ़ने से रोकने का मामला सामने आने के बाद जब मीडिया की टीम स्कूल के बच्चों से बात करने पहुंची, तो उस दौरान कुछ बच्चों ने स्कूल में पदस्थ शिक्षिका माजिदा सिद्दीकी पर स्कूल की कक्षाओं में नमाज पढ़ाने का आरोप भी लगाया था।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!