30.1 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

ग्वालियर में बाइक सवार दंपती को डंपर ने रौंदा,लोगो ने पूरे हाईवे को किया जाम

Must read

ग्वालियर। ग्वालियर बायपास पर शुक्रवार शाम हुए सड़क हादसे के बाद जाम लग गया है। रात भर पुलिस जाम को खुलवाने में व्यस्त रही है। हुआ यूं था कि खेत से लौट रहे किसान दंपती को तेज रफ्तार डंपर ने रौंद डाला। किसान की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी पत्नी गंभीर घायल है। घटना से आक्रोशित किसानों ने हंगामा खड़ा कर दिया। बेहटा के पास हाईवे को जाम कर दिया। गांव के लोग कलेक्टर को स्पॉट पर बुलाने पर अड़े रहे। करीब 3 घंटे हाईवे बंद रहा और दूर-दूर तक लंबी-लंबी लाइन लग गई। किसी तरह पुलिस अफसरों ने स्थिति को संभाला। किसान तो हट गए लेकिन जाम नहीं खुला। जल्दी निकलने के चक्कर में वाहन चालकों ने यहां-वहां वाहन घुसेड़ दिए। इसी बीच सिरोल के पास एक कंटेनर हाईवे पर खराब हो गया। उसके बाद तो स्थिति इतनी खराब हो गई कि रात भर हाईवे पर जाम रहा और वाहन फंसे रहे। पुलिस ने जाम लगाने वालों 40 से 50 लोगों पर FIR दर्ज कर ली है।

 

उन्हें परिजन ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां हालत बेहद ही नाजुक बताई जा रही है। घटना से बौखलाए गांव के लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। ग्वालियर बायपास पर शव को रखकर जाम लगा दिया। झांसी, आगरा और इटावा की ओर से आने वाले वाहनों को रोक दिया। पुलिस अफसरों ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। गांव के लोग कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े हुए थे। जबकि पुलिस ने तहसीलदार को बुलाया था। करीब 3 घंटे बाद गांव के लोग माने और स्थिति पर पुलिस ने नियंत्रण पाया। पर इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!