शादी में घरातियों ने किया बारातियों का पीट-पीट कर स्वागत

रीवा। एमपी में दुल्हन से छेड़खानी करने पर घरातियों ने पूरी बारात को बंधक बना लिया और रातभर उन्हें डंडों से पीटा। घटना रीवा जिले के मऊगंज थाना इलाके के वनपाडर गांव की है। लड़कीवालों का आरोप है कि बारातियों ने उनके घर की लड़कियों पर बताशे फेंके। इसके बाद जयमाला के दौरान दुल्हन को ही गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया। उधर दूल्हे के पिता ने लड़कीवालों पर 75 हजार की लूट का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि लड़के की दिमागी हालत ठीक नहीं है। विवाद की असल जड़ यही है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

 

मनिकवार गांव के अमृतलाल यादव के बेटे प्रदुम्न यादव की बारात रविवार शाम वनपाडर में आई थी। शादी यमुना यादव की बेटी के साथ होना थी। दूल्हे का पिता सोमवार सुबह मऊगंज थाने पहुंचा। उसने पुलिस को जानकारी दी कि वह जैसे-तैसे भागकर यहां तक पहुंचा है। लड़कीवाले पूरी बारात को बंधक बनाए हुए हैं। हमारे साथ मारपीट भी की।

 

पुलिस जब मौके पर पहुंची, तब लड़कीवालों ने अलग ही कहानी बताई। उनका आरोप है कि दूल्हे की दिमागी हालत भी ठीक नहीं है। वह भी जयमाला के दौरान अजीब हरकत कर रहा था। दुल्हन ने खुद शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन ने कहा लड़केवालों ने हमें धोखे में रखकर रिश्ता तय किया था।

 

एसपी शिवकुमार वर्मा ने बताया कि लड़का मानसिक रूप से कमजोर है। इसलिए जयमाला के समय विवाद की स्थिति बनी थी। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। अब किसी भी प्रकार की विवाद की स्थिति नहीं है अमृतलाल का कहना था कि उनसे 75 हजार रुपए भी लूट लिए गए। ये पैसा गाड़ीवालों और डीजे वाले को देना था। गाड़ीवाले अपनी गाड़ियां लेकर चले गए। इससे बारातियों को पैदल ही जाना पड़ा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!