Home एमपी समाचार भारत ने लद्दाख का अवैध तरीके से किया गठन – चीन

भारत ने लद्दाख का अवैध तरीके से किया गठन – चीन

Wang Wenbin LAC,India formed Ladakh illegally - China
Wang Wenbin LAC,India formed Ladakh illegally - China
LAC – चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता ने कहा कि हाल ही में दोनों देशों के बीच हुई सहमति के मुताबिक दोनों में से कोई भी पक्ष सीमा क्षेत्र में ऐसा कोई कदम नहीं उठाएंगे जिससे स्थिति बिगड़ जाए। इसलिए दोनों देशों के बीच माहौल को सुधारने के लिए किए जा रहे प्रयासों को प्रभावित नहीं किया जाना चाहिए। बता दें कि भारत ने पिछले साल 31 अक्‍टूबर को केंद्रशासित प्रदेश का दर्जा दिया था। इसके बाद से चीन भड़का हुआ है और माना जा रहा है कि इसी का बदला लेने के लिए उसने पूर्वी लद्दाख में भारतीय इलाकों पर कब्‍जा करने की कोशिश की है। 
 
 
 
 
चीन के विदेश मंत्रालय के वांग वेनबिन ने कहा कि भारत ने लद्दाख की स्‍थापना अवैध तरीके से की है। चीनी प्रवक्‍ता ने यह भी कहा कि हम विवादित इलाके में भारत के सैन्‍य उद्देश्‍यों की पूर्ति के लिए आधारभूत ढांचे के निर्माण का भी विरोध करते हैं।
LAC पर माहौल तनावपूर्ण
भारत और चीन के बीच बीते 5 महीनों से तनातनी जारी है। गलवान घाटी में दोनों देशों की सेनाओं के बीच झड़प के बाद से ही सीमा पर माहौल तनावपूर्ण हैं। इस बीच चीन को अपनी ताकत का अहसास कराने के लिए भारत ने सीमा पर अपनी सबसे शक्तिशाली मिसाइल को तैनात किया है। 
 
निर्भय नाम की यह मिसाइल सतह से सतह पर मार करने में सक्षम है।निर्भय को डीआरडीओ ने विकसित किया है और यह पूरी तरह से भारत में बनी स्वदेशी मिसाइल है। निर्भय क्रूज मिसाइल की मारक क्षमता 1000 किमी रेंज तक बताई जा रही है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक निर्भय मिसाइल का निशाना अचूक है।
 
 
 
error: Content is protected !!
Exit mobile version