MP में कोरोना की तीसरी लहर का संकेत,24 घंटे में सामने आए इतने मामले 

भोपाल। मध्य प्रदेश में हर दिन डबल डिजिट में आ रहे कोरोना के केस तीसरी लहर के संकेत दे रहे हैं। IIT के सीनियर साइंटिस्ट पद्मश्री प्रो. मणींद्र अग्रवाल जनवरी के आखिर या फरवरी की शुरुआत में देश में कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका पहले ही जता चुके हैं। आंकड़ों की बात की जाए तो मध्य प्रदेश में 32 दिन में 524 केस मिल चुके हैं। दूसरी लहर आने से पहले फरवरी 2021 से केस बढ़ना शुरू हुए थे। 13 फरवरी 2021 तक 194 केस थे। मार्च के शुरुआती हफ्ते में बढ़कर 467 हो गए थे। मार्च के आखिर तक कोरोना पीक पर था।

 

तीसरी लहर की आशंका के बीच दिसंबर से ही केस बढ़ना शुरू हो गए हैं। मध्य प्रदेश में 24 नए केस मिले हैं। नए मरीजों में रविवार को सबसे ज्यादा भोपाल में 8 पॉजिटिव मिले। इंदौर में 7 और सागर में 5 केस मिले। सागर में मिले मरीज नर्मदा परिक्रमा कर लौटे हैं। सभी 50 से 58 साल के बीच की उम्र के हैं। सागर में शनिवार को 35 साल के मरीज की मौत भी दर्ज हो चुकी है। इससे पहले 21 नवंबर को इंदौर में बुजुर्ग महिला की मौत हुई थी। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 184 पहुंच गई है।

 

सबसे ज्यादा भोपाल में 214 और इंदौर में 194 मरीज हैं। भोपाल में अभी 62 एक्टिव केस हैं। 30 होम आइसोलेशन में और 32 अस्पताल में भर्ती हैं। प्रदेश में 7 लाख 93 हजार 502 कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7 लाख 82 हजार 788 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण 10 हजार 530 की जान जा चुकी है। रविवार को 17 मरीज ठीक हुए। 50 हजार सैंपल जांच करने लिए गए। रिकवरी रेट 98% से अधिक है।

 

 

बात दे 19 दिन में इंदौर में 122 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। लगातार इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अब इंदौर में एक्टिव मरीजों की संख्या 79 हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की बात करें तो इंदौर में बीते 24 घंटे में 5386 टेस्ट किए गए, जिसमें 5364 निगेटिव आए है। इनमें 15 सैंपल खारिज हो गए और 7 पॉजिटिव आए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!