Indore Weather Update: इंदौर में झमाझम बारिश से राहत या आफत? अगले चार दिन में क्या होगा मौसम का हाल

Indore Weather Update: इंदौर में बुधवार से शुरू हुई बारिश गुरुवार तक लगातार जारी रही। गुरुवार सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश होती रही। साथ ही ठंडी हवाओं ने पूरे शहर का मौसम ही बदल दिया। भीषण गर्मी और उमस अब पूरी तरह गायब हो गई है। बुधवार को दोपहर के समय आसमान में बादल छा गए थे और शाम को कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। इससे कुछ देर के लिए राहत तो मिली लेकिन फिर उमस ने लोगों को परेशान किया। हालांकि बीते 24 घंटों में इंदौर का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई है और अब मौसम वैज्ञानिकों ने लगातार बारिश की भविष्यवाणी की है।

जून के तीसरे हफ्ते में बारिश होगी और तेज

फिलहाल जून का तीसरा हफ्ता चल रहा है और इस महीने इंदौर में औसतन 5 इंच बारिश हो चुकी है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले 12 दिनों में अच्छी बारिश की पूरी संभावना है। गुरुवार को इंदौर, उज्जैन और पूरे मध्यप्रदेश में गरज के साथ बारिश हो सकती है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेन्द्रन ने बताया कि इस समय दो लो प्रेशर एरिया और तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय हैं जिसकी वजह से राज्य के कई जिलों में अगले चार दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस दौरान कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है जबकि अन्य जगहों पर सामान्य से अधिक वर्षा देखने को मिल सकती है। कहीं-कहीं पर तो 24 घंटे में दो से आठ इंच तक पानी गिर सकता है।

Indore Weather Update: इंदौर में झमाझम बारिश से राहत या आफत? अगले चार दिन में क्या होगा मौसम का हाल

एक दिन की देरी से आया मानसून

इस बार मानसून देश में अपने तय समय से आठ दिन पहले पहुंच गया था। महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में मानसून समय से पहले पहुंच गया था जिससे अनुमान लगाया जा रहा था कि मध्यप्रदेश में भी यह जून के पहले सप्ताह में आ जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मानसून पिछले 15 दिनों से महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में ही अटका हुआ था। 13 और 14 जून को यह आगे बढ़ा और मध्यप्रदेश में प्रवेश किया लेकिन यहां यह अपने तय समय से एक दिन देरी से पहुंचा। इसके बावजूद मानसून ने राज्य में तीन दिन के भीतर पूरे प्रदेश को कवर कर लिया है।

गुजरात से बने सिस्टम से और बढ़ेगी बारिश

अब गुजरात में जो सिस्टम बना है वो जल्दी ही मध्यप्रदेश में भी सक्रिय हो जाएगा। यह प्रक्रिया एक-दो दिन में पूरी हो सकती है। तब तक प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। मौसम विभाग का कहना है कि जब यह सिस्टम पूरी तरह सक्रिय होगा तब राज्य में कई जगहों पर मूसलधार बारिश हो सकती है। खासतौर पर इंदौर और आसपास के जिलों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का जोर बना रहेगा। लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की जानकारी पर नजर रखें और बिना जरूरत के बाहर निकलने से बचें।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!