शहर में झमाझम, तीन घंटे में 1.3 इंच पानी बरसा, अरब सागर से आई नमी के कारण बना सिस्टम

Author Picture
By MPSAMACHAR Published On: August 1, 2020
1-3-inch-rain-water-in-three-hours-mp-samachar
इंदौर। शुक्रवार को दिनभर उमस के बाद शाम को मौसम एकदम से बदल गया। पश्चिमी हवाओं ने शहर का रुख किया। ये हवाएं अपने साथ अरब सागर की नमी भी साथ लाईं। नतीजा यह हुआ कि शाम 5 बजे से शुरू हुई बारिश पौने आठ बजे तक होती रही। आंकड़ों में यह 1.3 इंच दर्ज हुई। जुलाई की शुरुआत में भी ऐसा ही पानी गिरा था। महीने के आखिरी दिन भी बारिश वैसी ही हुई। 
 
मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला का कहना है कि अरब सागर में बने सिस्टम का एक-दो दिन और असर रहेगा। मौसम वैज्ञानिक शुक्ला के मुताबिक मानसून अब ट्रैक पर आ रहा है। बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम बन रहा है। 4-5 अगस्त तक सिस्टम प्रदेश में एक्टिव हो जाएगा। इससे इंदौर को भी पानी मिलेगा। जुलाई में कम बारिश की पूर्ति अगस्त में होने के आसार हैं।