CM की बड़ी घोषणा, फिर भरे जाएंगे लाड़ली बहना योजना के फॉर्म

Author Picture
By Sharma Published On: July 10, 2023

इंदौर। इंदौर में सोमवार को सुपर कारिडोर पर आयोजित लाड़ली बहना योजना कार्यक्रम में सीएम ने बहनों के बीच पहुंचकर उन्हें साष्टांग प्रणाम किया। उन्होंने महीने की 10 तारीख को महिलाओं की शान, सम्मान का दिन बताया। इसके साथ ही उन्होंने बड़ी घोषणा कर दी कि जो भी महिलाएं इस योजना में लाभ लेने से छूट गई हैं, उनके लिए योजना के फॉर्म 25 जुलाई से फिर भरवाना शुरू कर दिए जाएंगे।

 

इससे पहले कार्यक्रम के लिए सुबह से ही महिलाएं आना शुरू हो गईं। दूर दराज के क्षेत्रों से आने वाली महिलाएं सुबह 10 बजे से ही यहां पर पहुंचने लगी। कार्यक्रम में दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे और इंदौर से प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक बहनों के खाते में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि सिंगल क्लिक से भेजी। इसके साथ उन्होंने प्रदेश के सभी जिलों में मौजूद लाड़ली बहनों को वर्चुअली संबोधित भी किया।

 

 

कार्यक्रम स्थल पर पिंक ड्रेस में पहुंची लाड़ली बहना सेना आकर्षण का केंद्र बनी। महिलाएं पूरे पिंक कपड़ों में लाड़ली बहना सेना लिखा कपड़ा बांधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सेना की सदस्यों को भी मुख्यमंत्री ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम स्थल पर भव्य मंच बनाया गया। इस मंच से मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहनों को संबोधित किया और उनका सम्मान किया।

इंदौर में हालांकि सुबह से बारिश थमी रही और मौसम भी लगभग साफ था लेकिन बारिश की संभावनाओं को देखते हुए पूरे पंडाल को वाटर प्रूफ बनाया गया। पंडाल फूलों से सजा हुआ था और हर जगह क्रिएटिव चीजें रखी गई