इंदौर :- मध्य प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री कमल पटेल ने 23 अगस्त 2020 को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषणा की थी कि फसल बीमा कराने की अंतिम तारीख 31 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। लेकिन जब प्रदेश का किसान सहकारी संस्था एवं बैंकों में फसल बीमा कराने के लिए जा रहे हैं, तो वहां बोला जा रहा है कि हमारे पास कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।
इंदौर
कृषि मंत्री के आदेश के बाद भी प्रदेश में नहीं हो रहा फसल बीमा- भगवान मीणा
By MPSAMACHAR
Published On: August 26, 2020
वही किसान स्वराज संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री भगवान मीणा ने कि कृषि मंत्री की घोषणा के बाद भी अधिकारियों को आदेश प्राप्त नहीं हुआ है या सरकार द्वारा जारी नहीं किया है, ये बड़ा सवाल है। इस समय प्रदेश कि सभी फसले अनजान बीमारी से खराब हो रही है और ऐसे में अगर सरकार द्वारा और बैंकों द्वारा कर लापरवाही की गई तो उसका भारी नुकसान किसानों को भुगतना पड़ेगा।
