डायबिटीज मरीज खाली पेट खाएं ये चीजें, मिलेंगी एनर्जी

Author Picture
By Desk Input Published On: February 18, 2025

इंदौर। सुबह खाली पेट खाया गया भोजन पूरे दिन शरीर और स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। खासकर डायबिटीज मरीजों को अपने आहार के चुनाव में सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स शुगर लेवल तेजी से बढ़ा सकते हैं, जिससे थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आइए जानते हैं कि डायबिटीज मरीजों के लिए सुबह खाली पेट क्या खाना फायदेमंद है।

1.लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फल
क्या खाएं सेब, चेरी, पीच, संतरा, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, कीवी, एवोकाडो, अनार
क्या न खाएं: आम, अनानास, तरबूज, केला (हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फल)

2. पीनट बटर
फायदा लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स और प्लांट प्रोटीन का अच्छा स्रोत।
कैसे खाएं किसी फल के साथ पीनट बटर खाने से पोषण और ऊर्जा मिलती है।

3. स्प्राउट्स
फायदा कम कार्ब्स, इंसुलिन लेवल को कंट्रोल करने में मददगार।
कैसे खाएं नाश्ते में स्प्राउट्स से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।

4. पनीर
फायदा लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स, प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर।
कैसे खाएं सुबह पनीर खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार होता है।

5. नट्स (ड्राई फ्रूट्स)
फायदा इंस्टेंट एनर्जी बूस्ट, पोषण से भरपूर।
कैसे खाए काजू, बादाम, अखरोट, पिस्ता, मखाना को घी में भूनकर या रातभर भिगोकर खाएं।
सावधानी नट्स में हाई कैलोरी होती है, इसलिए पोर्टियन कंट्रोल जरूरी है।

6. भीगे हुए मेथी दाने
फायदा फाइबर से भरपूर, ब्लड शुगर लेवल कम करने में सहायक।
कैसे खाएं रातभर भिगोए गए मेथी दानों का सुबह सेवन ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है और ग्लूकोज इनटोलरेंस में सुधार करता है।

निष्कर्ष डायबिटीज मरीजों को अपने आहार में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स को शामिल करना चाहिए और हाई शुगर वाले फूड्स से बचना चाहिए।