राहु-केतु के परिवर्तन से इन चार राशियों के करियर में आ सकता है बड़ा बदलाव

Author Picture
By Desk Input Published On: March 4, 2025
zodiac

इंदौर। इस साल होली का त्योहार 14 मार्च को देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। रंगों का यह उत्सव घरों में खुशियां लेकर आता है, लेकिन इस बार कुछ राशियों के लिए यह अशुभ भी साबित हो सकता है। दरअसल, होली के ठीक दो दिन बाद राहु और केतु नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। 16 मार्च को राहु का प्रवेश पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में और केतु का उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा।

इस नक्षत्र परिवर्तन का चार राशियों पर गहरा असर पड़ेगा। इन राशियों के जातकों की नौकरी, व्यापार और स्वास्थ्य में गंभीर समस्याएं आ सकती हैं। आइए, हम आपको विस्तार से बताते हैं कि यह परिवर्तन किन राशियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन काफी अशुभ साबित होगा। उन्हें व्यापार और नौकरी में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्य बिगड़ने की संभावना रहेगी, जिसके कारण मानसिक तनाव बढ़ेगा, और इसका असर निजी जीवन पर भी पड़ेगा। जीवनसाथी से विवाद की स्थिति बन सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के जीवन में इस दौरान कठिनाइयां आ सकती हैं। करियर में नकारात्मक बदलाव हो सकते हैं, जो उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आएंगे, और इससे मानसिक तनाव होगा। उनका मन नौकरी छोड़ने का भी कर सकता है। सरकारी कर्मचारियों को तबादला होने का भी योग है। इसके साथ ही आर्थिक समस्याएं भी आ सकती हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को इस दौरान नशे से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह उनके जीवन में भयंकर नुकसान कर सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी, और विवादों से दूर रहना चाहिए। आर्थिक नुकसान की संभावना भी बन सकती है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को व्यापार में नुकसान हो सकता है। उनका पैसा फंसा हुआ रह सकता है, और इस दौरान किसी को भी पैसे उधार देने से बचना चाहिए, क्योंकि नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है।