इंदौर के रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है,

Author Picture
By Sharma Published On: March 10, 2021

इंदौर। मानव के आतंक ने जानवरों को आतंक फैलाने पर मजबूर कर दिया है, यह बात हम इसलिए कह रहें है कि इंदौर में फार्म हॉउस में एक तेंदुआ घुस गया है। लोगों ने झाबुआ फार्म हॉउस में जंगली तेंदुआ को देखा है। जिसके बाद लोगों में दहशत फैल गई है।फार्महाउस में तेंदुआ घुसने की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है, हालाकि सूचना देने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है, यह फार्म हॉउस खंडवा रोड पर स्थित है।

तेंदुआ को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम पहुंच गई है, वे जाल बिछाकर और ट्रैकुलाइज करके तेंदुआ को पकड़ने की कोशिश करेंगे, लेकिन जब तक तेंदुआ नहीं पकड़ा जाता तब तक लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है