रंगपंचमी पर, इन राशियों को होगा बड़ा फायदा, जानिए अपनी राशि

Author Picture
By Desk Input Published On: March 19, 2025
zodiac

इंदौर। आज, 19 मार्च 2025, बुधवार को विक्रम संवत 2081, मास अमांत फाल्गुन, मास पूर्णिमांत चैत्र और तिथि पंचमी है। इंदौर के ज्योतिषाचार्य पं. हर्षित मोहन शर्मा से जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष राशि

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप उत्साह से भरपूर होंगे। किसी व्यक्तिगत कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जहां पुराने दोस्तों से मिलेंगे। आप किसी नए कार्य की योजना बना सकते हैं और सेहत में सुधार महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा।

वृषभ राशि

आज का दिन सावधानी से बिताएं। दुश्मन आपकी योजनाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं। वाणी का चयन सोच-समझ कर करें, अन्यथा विवाद हो सकता है। किसी अपरिचित व्यक्ति पर विश्वास न करें और बड़ी धनराशि उधार देने से बचें। परिवार के साथ यात्रा की योजना बन सकती है, लेकिन कार्यस्थल पर तनाव उत्पन्न हो सकता है।

मिथुन राशि

आपके मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं, लेकिन आत्मविश्वास बनाए रखें। आज कुछ बातों को नजरअंदाज करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। व्यर्थ की समस्याओं से बचें और परिवार के साथ अच्छा समय बिताएं।

कर्क राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। आप नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं और पार्टनरों से सहयोग मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को सफलता मिल सकती है। खास व्यक्ति से मुलाकात आपको खुशी देगी। कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा और नए विचारों पर काम करेंगे।

सिंह राशि

आज लाभ के योग बन रहे हैं। जो भी कार्य हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलने की संभावना है। अपने काम में पूरी मेहनत लगाएं और मन को एकाग्र रखें। आपके खास लोग आपको समर्थन देंगे।

कन्या राशि

स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मन अशांत हो सकता है, जिसे योग से शांत किया जा सकता है। व्यापार और नौकरी में परिवर्तन के योग हैं। आर्थिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं और किसी करीबी से विरोध का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी कार्यों से दूर रहें।

तुला राशि

आज का दिन आनंद से भरा रहेगा। बाहर जाने का विचार बन सकता है और अपनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कार्यस्थल पर उतार-चढ़ाव हो सकता है। किसी से आर्थिक मदद मिल सकती है, लेकिन किसी परिचित से सम्मान को चोट पहुंच सकती है।

वृश्चिक राशि

आज का दिन शानदार रहेगा। पुराने विचारों पर काम करना शुरू कर सकते हैं। कोई बड़ा फैसला लेने से लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार के साथ यात्रा की योजना बन सकती है।

धनु राशि

आज का दिन बहुत अच्छा है। ईश्वर की कृपा से आपको लाभ के योग बनेंगे। व्यापार में नई शुरुआत हो सकती है। दोस्तों और रिश्तेदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में चल रही अनबन दूर होगी।

मकर राशि

आज मन शांत रहेगा, लेकिन नकारात्मक विचारों से बचें। कार्यस्थल पर अवरोध उत्पन्न हो सकते हैं और परिवार के सदस्यों से मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी से कुछ मतभेद हो सकते हैं। आज निवेश करने से बचें।

कुंभ राशि

आज नया कार्य शुरू कर सकते हैं, लेकिन बहुत अधिक सावधानी की जरूरत होगी। किसी पर ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित विवादों से बचें। कार्यक्षेत्र में बदलाव की योजना नहीं बनाएं। परिवार के साथ सामंजस्य बनाए रखें।

मीन राशि

आज का दिन शानदार रहेगा। आप बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जो आने वाले समय में लाभकारी रहेगा। व्यापार में स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन सेहत का ख्याल रखें। आज अपनों से सतर्क रहें और किसी पर अत्यधिक भरोसा न करें।

यह भी पढ़िए : मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए बड़े फैसले, जानें पूरी खबर