चांदी की कीमत स्थिर, सोने के दाम में उछाल, जानें ताजा भाव

Author Picture
By Desk Input Published On: January 10, 2025

इंदौर। अगर आप सोना-चांदी खरीदने या सोने में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सराफा बाजारों में सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि चांदी के भाव स्थिर बने हुए हैं।

भोपाल में सोने के दाम
बैंक बाजार डॉट कॉम के मुताबिक, शुक्रवार को भोपाल में
22 कैरेट सोना: ₹73,400 प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोना: ₹77,070 प्रति 10 ग्राम

बीते दिन के भाव गुरुवार को भोपाल में
22 कैरेट सोना: ₹73,050 प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोना: ₹76,700 प्रति 10 ग्राम
आज सोने की कीमत में वृद्धि देखी गई है।

इंदौर और रायपुर में सोने के भाव
इंदौर
22 कैरेट: ₹73,400 प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट: ₹77,070 प्रति 10 ग्राम
रायपुर
22 कैरेट: ₹73,400 प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट: ₹77,070 प्रति 10 ग्राम

चांदी की कीमतें
भोपाल, इंदौर और रायपुर के सराफा बाजारों में चांदी की कीमत शुक्रवार को ₹1,00,000 प्रति किलोग्राम रही और इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।

सोने की शुद्धता कैसे पहचानें
सोने की शुद्धता के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (ISO) द्वारा हॉलमार्क दिए जाते हैं
24 कैरेट: 999
22 कैरेट: 916
18 कैरेट: 750

22 और 24 कैरेट सोने का अंतर
24 कैरेट गोल्ड: 99.9% शुद्ध, लेकिन इसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते।
22 कैरेट गोल्ड: लगभग 91% शुद्ध, 9% अन्य धातु (तांबा, चांदी, जिंक) मिलाई जाती है, जिससे जेवर बनाए जाते हैं।