Allu Arjun के घर पर पथराव, BJP ने बोला कांग्रेस पर हमला

Author Picture
By Desk Input Published On: December 23, 2024

इंदौर। हैदराबाद के संध्या थिएटर के बाहर हुई भगदड़ में एक महिला की मौत के बाद सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इस घटना के बाद वह पुष्पा 2 की ऐतिहासिक सफलता का आनंद भी नहीं ले पा रहे हैं। अब उनके परिवार को भी खतरा बढ़ गया है। रविवार को कुछ बदमाशों के समूह ने उनके घर पर पत्थरबाजी की, जिसके बाद उनकी पत्नी और बच्चों को घर से सुरक्षित स्थान पर भेजा गया।

भा.ज.पा. ने इस हमले को लेकर तेलंगाना कांग्रेस सरकार को आलोचना का निशाना बनाया और इसे राज्य प्रायोजित आतंकवाद करार दिया है।

परिवार को घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा
इस हमले के वक्त अल्लू अर्जुन घर पर मौजूद नहीं थे, और उनका परिवार अकेला था। घटना के बाद सुरक्षा की दृष्टि से अभिनेता ने परिवार को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया। उनके बच्चे, अल्लू अरहा और अल्लू अयान, को घर से बाहर एक सुरक्षित स्थान पर जाते हुए देखा गया।

हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी
अल्लू अर्जुन के घर पर हमले में शामिल आरोपियों की पहचान हो गई है। वे उस्मानिया विश्वविद्यालय संयुक्त कार्रवाई समिति के सदस्य हैं, जिनको रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, हालांकि कुछ ही समय बाद उन्हें जमानत मिल गई।

अल्लू अर्जुन के पिता का बयान
अल्लू अर्जुन के पिता, अल्लू अरविंद ने इस हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह समय संयम रखने का है। उन्होंने कहा, हमने देखा कि हमारे घर पर क्या हुआ। कानून अपना काम करेगा और हमें उस पर पूरा विश्वास है। हमलावर गिरफ्तार हो चुके हैं।