इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, आर्थिक पक्ष होगा मजबू

Author Picture
By Desk Input Published On: December 13, 2024

इंदौर। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को ग्रहों के सेनापति का दर्जा प्राप्त है। इसे भूमि, साहस, शक्ति, पराक्रम, ऊर्जा और शौर्य का कारक माना जाता है। कुंडली में मंगल की शुभ स्थिति जीवन की परेशानियों को दूर कर सकती है, बिगड़े कामों को सुधार सकती है और सफलता के द्वार खोल सकती है। मंगल ग्रह मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं, जबकि कर्क और मकर राशि में इनकी उच्च स्थिति मानी जाती है।

मंगल ग्रह हर 45 दिनों में अपनी चाल बदलते हैं। वर्ष 2025 में वे सात बार राशि परिवर्तन करेंगे। पहला गोचर 21 जनवरी को होगा, जब सुबह 9:37 बजे यह युद्ध के देवता मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, और यह कुछ के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ हो सकता है। आइए जानें, किस राशि के जातकों पर मंगल की विशेष कृपा बरसने वाली है:

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर बेहद शुभ साबित होने वाला है। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा, करियर और कारोबार में उन्नति होगी। नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है, और प्रमोशन मिलने की संभावना है। विवाह के प्रस्ताव भी आ सकते हैं। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी और समाज में सम्मान भी बढ़ेगा।

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए भी मंगल का गोचर शुभ रहेगा। करियर में तरक्की के नए अवसर आएंगे और मनचाही नौकरी मिल सकती है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा और मानसिक तनाव दूर होगा। नया काम या योजना शुरू करने के लिए यह समय उपयुक्त रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सेहत संबंधी बीमारियां दूर हो सकती हैं। करियर के मामले में यह समय अनुकूल रहेगा, कारोबार में विस्तार होगा और मुनाफा बढ़ेगा। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और यात्रा के योग बन सकते हैं।